राजनंदगांव

ठेलकाडीह में महाविद्यालय का शुभारंभ, क्षेत्र के छात्रों को मिलेगी सुविधा

विचारपुर के किसानों ने सांसद से की फसल बीमा की राशि को कम दिए जाने की शिकायत

2 min read
लोकार्पण अवसर पर मुख्यअतिथि सांसद अभिषेक ङ्क्षसह का स्वागत किया।

राजनांदगांव / ठेलकाडीह. सांसद अभिषेक सिंह ने 27 जुलाई को ग्राम ठेलकाडीह में नवीन महाविद्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही मंगल भवन, व्यसायिक परिसर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, विधायक संरोजनी बंजारे, विक्रांत सिंह, सविता बलराम जांगड़े, महेश यादव, जीवन बंजारे दिनेश ठाकुर, घम्मन साहू, तेजलाल वर्मा, भोज बंजारे, नोमेश वर्मा, राजेश सेन, नागेश यदु, नारेंद्र यादव, दधिबल वर्मा सहित सरपंच संतोष निर्मलकर, पंचगण व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पहले ही सत्र में बड़ी संख्या में छात्रों ने दिखाई रूचि
कायक्रम में सरपंच संतोष निर्मलकर ने स्वागत उद्बोधन कहा। खूबचंद पारख ने सरकार द्वारा किए विकास कार्यों की जानकारी दी। डोगरगढ़ विधायक सरोजनी बंजारे ने कहा कि इस सत्र में महाविद्यालय का शुभारंभ हो चुकी है। पहली ही सत्र में छात्र-छात्राओं ने बड़ी ही संख्या में यहां एडमिशन ली है। जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। सांसद अभिषेक सिंह ने कहा क्षेत्र में महाविद्यालय के शुभारंभ होने ने विद्यार्थी में काफी उत्साह है। आसपास क्षेत्र के 10 से 15 किमी तक के विद्यार्थी आसानी से कॉलेज की पढ़़ाई कर सकते है। बेटियों के लिए सरस्वती सायकल योजना के तहत साइकल प्रदान की जा रही है। क्षेत्र के में चारो तरफ सड़कों का जाल बिछ चुका है।

देर से पहुंचे सांसद
ग्राम ठेलकाडीह में महाविद्यालय के शुभांरभ मौके पर क्षेत्र के ग्रामीण सहित युवा वर्ग संासद सिंह के आने की बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ होना था। लेकिन संासद सिंह ठेलकाडीह में 1 बजे के आसपास पहुंचे। जिसके कारण अच्छी खासी भीड़ भी नहीं हो पाई। बच्चें भी सांसद के उद्बोधन के पहले उठकर अपने क्लास रूम जाने लगे थे। कार्यक्रम में अव्यवस्था के चलते किरकिरी भी हुई।

किसानों ने कहा बीमा राशि कम मिली है
जहां एक ओर सरकार फसल बीमा के नाम पर राजनांदगांव जिला को करोड़ों रूपए राशि दिए जाने की बात कही जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर शिकवा शिकायत भी सामने आ रही है। 27 जुलाई को विचारपुर के किसानों ने सांसद अभिषेक सिंह से फसल बीमा राशि कम मिलने की शिकायत की। किसानों का कहना है कि विचारपुर में 6 हजार से 7 हजार रूपए एकड़ के हिसाब से बीमा राशि दी है। जबकि आसपास के पचपेड़ी, चारभांठा के किसानों को 11 व 12 हजार प्रति एकड़़़ की हिसाब से राशि दी गई है। खास बात यह है कि दिल्ली की टीम ने ग्राम विचारपुर में जीरों प्रतिषत अनावरी रिपोर्ट लेकर गए है। जबकि यहा विपरित हुआ है। जिसे लेकर किसानों में खासी नराजगी है।

युवा मोर्चा द्वारा स्वागत
संासद अभिषेक सिंह का स्वागत परदेशी सोनबोईर व नोमेश वर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।

Published on:
28 Jul 2018 12:31 pm
Also Read
View All