
राजनांदगांव / डोंगरगढ़. विकासखंड के ग्राम पंचायत गाजमर्रा के आश्रित ग्राम राजकट्टा के कृषकों ने जिलाधीश से फसल बीमा की राशि की गुहार लगाई है। ग्राम के पलटूराम गौड़, मयाराम, परमेश्वर वर्मा, पीतांबर गौड़, भंवरसिंह गौड़, हीरालाल गौड़, बंसी गौड़, कंचन गौड़, धनराज वर्मा, पिंटू गोंड सहित अन्य कृषकों ने बताया कि यह आदिवासी बहुल क्षेत्र है सीधे-साधे किसानों को राजकट्टा की पटवारी दीपमाला गजभिए ने अविश्वास का कार्य किया है। बच्चों के मुंह से निवाला छीनने का कार्य पटवारी द्वारा किया गया है जिससे ग्रामीण खासी आक्रोश में है।
फसल का सैंपल लेकर बना दी अनावरी रिपोर्ट
ग्रामवासियों ने बताया कि सिंचित बोरवेल वाले किसान मिश्रा की फसल का सैंपल लेकर आनावारी की रिपोर्ट बना दी गई जबकि सिंचित कृषक के अलावा अन्य कृषक के खेत में धान तो क्या पैरा भी नसीब नहीं हुआ है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार व जिलाधीश के जनदर्शन में शिकायत के बाद भी कई बार आवेदन देने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों को मात्र आश्वासन ही मिला है ग्राम राजकट्टा असिंचित ग्राम है गांव के किसान गाय की पैरा एवं बीज के लिए भी भटक रहे हैं कृषकों ने बताया कि मैं दूसरे गांव से बीज लाकर खेती का कार्य कर रहे हैं ग्रामीण कर्ज में डूब रहे हैं शासन-प्रशासन से फसल बीमा की राशि देने की मांग ग्रामीणों ने की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
साल भर बाद अभी नहीं मिली मजदूरी
ढारा. डोंगरगढ़ विकासखंड के बड़े ग्राम ढारा के ग्रामीणों ने तेंदूपत्ता तोडाई का भुगतान करने की गुहार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से लगाई है अपने आवेदन में मोहनलाल कैलाश संजय उत्तम अशोक राजेंद्र जंघेल दिलीपकुमार होरीलाल ध्रुवदास हुकुमचंद चंदू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया 2017 में तेंदूपत्ता तोडाई का कार्य वन विभाग द्वारा कराया गया था वन समिति के अध्यक्ष मोतीयादव व मुंशी रोहित तांडेकर दोनों के द्वारा गोलमोल जवाब दिया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोगों को मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है जो लोग काम पर नहीं गए थे उनके खाते पर राशि आ गई है और जिन्होंने काम किया वह पैसे के लिए साल भर से भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भुगतान की मांग की है।
शाखा प्रबंधक लगवा रहे किसानों को चक्कर
मुसराकला. डोंगरगढ़ विकासखंड के बड़े ग्राम मुसराकला के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। कृषक हेमसिंह ठाकुर, शिवकुमार तेंदुलकर सहित अन्य कृषकों ने बताया कि वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा मुसराकला फसल बीमा के लिए चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की राशि जबरन पटाने की शर्त रखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हम ब्रांच में फसल बीमा कराने जाते हैं तो शाखा प्रबंधक हमारा बकाया किसान क्रेडिट कार्ड का लोन पटाने के लिए जबरन दबाव डाल रहे हैं जबकि बीमा कंपनी और किसान क्रेडिट कार्ड अलग। अभी खेती-किसानी का समय है इस समय किसान कर्जा करके खेती के लिए बीज व खाद का प्रबंध कर रहा है।