राजनंदगांव

CG Crime: चरित्र शंका पर पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, घटना से गांव में फैली सनसनी

CG Crime: पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

less than 1 minute read
CG Crime: चरित्र शंका पर पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, घटना से गांव में फैली सनसनी
आरोपी पति गिरफ्तार (Photo Patrika)

CG Crime: अंबागढ़चौकी क्षेत्र के पिनकापार गांव में चरित्र शंका पर एक पति द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी पति को गांव के पास जंगल से गिरतार कर लिया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिनकापार निवासी 34 वर्षीय देवेन्द्र साहू अपनी पत्नी 30 वर्षीय दामिनी साहू के चरित्र पर शंका करता था। मामले को लेकर दोनों के बीच घर में आए दिन विवाद भी होता था। सोमवार की रात को भी इसी मामले को लेकर पति देवेन्द्र साहू और उसकी पत्नी दामिनी साहू के बीच फिर से विवाद हो गया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे दामिनी साहू कीचन में खाना बना रही थी।

इस दौरान आक्रोशित पति कुल्हाड़ी लेकर कीचन में पहुंचा और अपनी पत्नी दामिनी साहू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में दामिनी साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति देवेन्द्र साहू मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा और फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी। पुलिस आरोपी देवेन्द्र को रात 7 बजे गांव के पास जंगल से गिरतार कर लिया।

Published on:
04 Sept 2025 12:34 pm