CG News : राजनांदगांव. जिले के ग्राम पनेका से शिवनाथ नदी में डूबने से मौत की घटना सामने आई है।
CG News : राजनांदगांव. जिले के ग्राम पनेका से शिवनाथ नदी में डूबने से मौत की घटना सामने आई है। तुलसीपुर निवासी नागेश्वर देवांगन गहरे पानी में चला गया था, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। अपने भाई को बचाने छोटे भाई ने भी नदी में छलांग लगाई, वहीं ग्रामिणों ने उसे पानी में डूबता देख आनन-फानन में बाहर निकाला । (cg news today) बताया जा रहा है कि, छोटे भाई गुलशन देवांगन कि हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना शुक्रवार शाम की है।
Rajnandgaon News : मिली जानकारी के अनुसार, नागेश्वर देवांगन और भाई गुलशन समेत १०-१२ दोस्त पिकनिक मनाने ग्राम पेनका के आम बगीचा गए थे। (cg news in hindi) जिसके बाद सभी नदी में नहाने चले गए, नहाते-नहाते नागेश्वर गहरे पानी में चले गया। अपने बड़े भाई को डूबता देख छोट भाई ने भी छलांग लगा दी। लेकिन नागेश्वर पानी में डूब गया। (cg news) जब ग्रामिणों ने देखा तो छोटे भाई को पानी से बाहर निकाला और हालत गंभीर देख अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर परिजनों को सौंप दिया है। (rajnandgaon news) हादसे से परिजन सदमें में है।