राजसमंद

खमनोर थाना पुलिस ने की कार्रवाईः पुलिस ने नकबजन गिरोह को पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार,एक नाबालिग डिटेन

थाना पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया है।

less than 1 minute read

खमनोर. थाना पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया है। गिरोह ने मंदिरों व मकानों में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें कबूली हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत ने बताया कि गत 21 फरवरी 2025 को बड़ा भाणुजा के काड़ो का गुड़ा निवासी बाबूसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 जनवरी की रात आशापुरा माता मंदिर में बदमाशों ने ताले और सीसीटीवी कैमरे तोड़े और दानपेटी से नकदी चोरी की। रकुड़ी बाई और पनकी बाई के घरों में भी चांदी की चौकी, नकदी व एक बकरी चोरी की। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम में एएसआई माधुसिंह, साइबर सेल के शंभू प्रतापसिंह, बुधराम, ओमप्रकाश, कांस्टेबल शक्तिसिंह, चोखाराम, रोहिताश, राधामोहन और लोकेश ने मुखबीरी और तकनीकी सहायता से दो शातिर आरोपी उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र के उखलियात में खूंटा का खेत निवासी रमेश गमेती और इसी थाना क्षेत्र के फलां भांडेर के बरवाया निवासी भैराराम को गिरफ्तार किया। साथ ही वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया।

इन वारदातों को दिया अंजाम

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने काड़ों का गुड़ा में आशापुरा माताजी के मंदिर में दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी और सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर जलाने, इसी मंदिर में एक साल पहले छत्र और मुकुट चोरी करने, रकुड़ी बाई के घर से चांदी की आठ चौकी और एक बकरी चोरी करने, पनकी बाई के घर से चांदी की तीन चौकी और पांच हजार रुपए की नकदी चोरी करने, रत्नावतों की भागल (गांवगुड़ा) स्थित मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी करने, गांवगुड़ा में आशापुरा माताजी मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी करने की वारदातें कबूल की है।

Published on:
26 Mar 2025 04:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर