राजसमंद

Ambedkar Jayanti : निकली संविधान जागृति यात्रा में जय भीम के नारों से गूंजा शहर, फहराई नीली पताकाएं

जिलेभर में मनाई अम्बेडकर जयन्ती

3 min read

राजसमन्द. संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती शनिवार को धूमधाम से बनाई गई। इस दौरान दलित संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर विशाल संविधान जागृति यात्रा एवं स्वाभिमान महारैली निकाली गई। महारैली में जिले भर से आए दलित व आदिवासी वर्ग के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत सुबह नौ बजे से ही कांकरोली स्थित बालकृष्ण स्टेडियम में दलित व आदिवासी समाज के बच्चों व बड़ों का आना शुरू हो गया था जो बाद में भी निरन्तर जारी रहा। जिले भर से बड़ी संख्या में दलित-आदिवासी समाज के महिला, पुरूष एवं बच्चे एकत्रित हो गए। इसके बाद स्टेडियम से संविधान जागृति यात्रा के रूप में स्वाभिमान महारैली प्रारम्भ हुई। रैली को समाज के वरिष्ठजनों ने पताका फहरा कर रवाना किया। रैली में सबसे आगे वाहन पर डॉ. अम्बेडकर की चित्र छवि सुसज्जित थी। इस वाहन को बैनर, पोस्टर, झंडियों आदि से आकर्षक सजाया गया था। इसके पीछे डीजे पर जय भीम सहित विभिन्न गीत-संगीत व नारों के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर का गुणगान एवं महिमा का बखान हो रहा था तथा इन गीतों पर बड़ी संख्या में युवक व बच्चे झूमते-गाते आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संगठनों व संस्थाओं की ओर से रैली में शामिल लोगों के लिए शीतल जल, शीतल पेय, फलाहार आदि व्यवस्था कर रैली का स्वागत किया गया। साथ ही कई जगह स्वागत द्वार भी लगाए गए। पुराना बस स्टैण्ड पर पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक संतोष दूरिया, समन्वयक एस.एल. भाटी आदि के साथ राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ अध्यक्ष रामलाल रेगर, अनिल जीनगर, मदनलाल रेगर, रामलाल मीणा, परसराम पोरवाड़, पीरूलाल खींची, अर्जुनलाल खटीक, अनिल खटीक, फूलचंद रेगर, रोशन प्रकाश, नारूलाल रेगर, नारायण लाल पडिय़ार, रोशन सालवी, दिनेश सालवी, विजयराम सालवी, पारस सालवी, रतनलाल आरटिया, सहित कई कार्यकर्ता पूरे मार्ग में रैली के व्यवस्थित संचालन का जिम्मा सम्भाल रहे थे। स्टेडियम से रैली मुखर्जी चौराहा गई एवं वहां से पुन: मुडकर जेके मोड़, पुराना बस स्टैण्ड, जलचक्की चौराहा, आवरी माता, पुरानी कलेक्ट्री, कलालवाटी एवं रेगर मोहल्ला होते हुए सौ फीट रोड स्थित अम्बेडकर सर्कल पर पहुंची। यहां अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इसीतरह संस्कृति रक्षा मंच ने अंबेडकर सर्किल पर समरसता दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता ललित साहू ने डॉ. अम्बेडकर को याद किया। इससे पूर्व रविनन्दन चारण ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पवन कुमार ने डॉ. अम्बेडकर का जीवन परिचय दिया। कजोड़ीमल बैरवा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।


कांग्रेस ने मनाई अम्बेडकर जयंती
कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन गुर्जर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठि का आयोजन किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, सुंदर कुमावत, ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, जिलासचिव भगवत सिंह गुर्जर, कुलदीप शर्मा, पूर्व सभापति आशा पालीवाल, पार्षद राजकुमारी पालीवाल, नगर उपाध्यक्ष हुकमचन्द जोशी, बहादुर सिंह चारण आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

RATRI CHOPAL : रात्रि चौपाल की जनसुनवाई में नहीं आए ग्रामीण, नाराज हुए जिला कलक्टर


भाजपा ने अर्पित किए पुष्प
शहर के अम्बेडकर सर्कल पर स्थित मूर्ति पर भाजपा ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान नगर महामंत्री गिरिराज कुमावत, नगर अध्यक्ष महेंद्र टेलर, जिला प्रमुख प्रवेश सालवी, सभापति सुरेश पालीवाल, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमृत लाल मेघवाल, राजसमन्द जिलाध्यक्ष हिम्मत सालवी, जिला महामंत्री राजकुमार पहाडिय़ा, नगरअध्यक्ष नारायणलाल रेगर, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मोहन कुमावत, नगर अध्यक्ष महेंद्रसिंह चारण आदि मौजूद थे।


अम्बेडकर भवन का शिलान्यास
सरकार द्वारा राजसमन्द नगर परिषद क्षेत्र में 6 7 लाख रुपए लागत से स्वीकृत अम्बेडकर भवन का शिलान्यास शनिवार को धोइन्दा-जावद क्षेत्र स्थित मेहता मगरी पर समारोहपूर्वक किया गया। मगरी स्थित प्रस्तावित स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद क्षेत्रीय सांसद हरिओम सिंह राठौड़ एवं नगर परिषद सभापति सुरेश पालीवाल ने भवन निर्माण की नींव रखी तथा शिलान्यास पट्टिका अनावरण किया। कार्यक्रम में उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, आयुक्त ब्रजेश रॉय, पार्षद खुशकमल कुमावत, नंदकिशोर कुमावत, प्रेमप्रकाश कुमावत, रामचन्द्र प्रजापत आदि मौजूद थे।


शपथ दिलाई
जयंती के अवसर पर जिला कलक्टर पीसी बेरवाल ने कलक्ट्रेट परिसर में सामाजिक सद्भाव व समतुल्यक समाज की संकल्पना को साकार करने तथा सामाजिक समरसता से एक सभ्य समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलक्ट्रेट में संचालित विभिन्न अनुभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे। इसीतरह बहुजन समाज पार्टी की ओर से जयंती मनाई गई। भीम से आए पार्टी नेता नारायण द्वारा अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की गईं। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष चन्दनमल पहाडिय़ा, घनश्याम सालवी, रामलाल भाट आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

BATTLE : श्री द्वारकाधीश मंदिर में पुरुषोत्तम मास को लेकर फिर गोस्वामी परिवार में रार
Published on:
15 Apr 2018 01:52 pm
Also Read
View All