राजसमंद

GOOD NEWS : रास्ते में गिरा सैफ का मोबाइल, रोहित ने लौटाया तो कहा- शुक्रिया नन्हे दोस्त

देवगढ़ में जारी है बॉलीवुड फिल्म कप्तान की शूटिंग
2 min read
Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

देवगढ़. बॉलीवुड फिल्म कप्तान की शूटिंग नगर के आसपास के इलाकों में अलग-अलग लोकेशंस पर जारी है। अभिनेता सैफ अली खान और अन्य फिल्मी कलाकारों को करीब से देखने की ग्रामीणों में बेहद उत्सुकता है, वहीं कुछ स्थानीय लोगों को स्क्रीनिंग के बाद फिल्म में छोटे रोल मिलने पर उनमें भी उत्साह बना हुआ है। सैफ की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे और युवा शनिवार को काफी देर तक होटल के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान शाम को सैफ शूटिंग खत्म करके आए तो बच्चों को देखकर वे अपनी कार से बाहर आए और हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान उनका मोबाइल जमीन पर गिर गया, जिसका उन्हें पता ही नहीं चला। होटल के कमरे में जाने के बाद जब मोबाइल नहीं मिला तो काफी देर तक स्टॉफ एवं सैफ के पर्सनल बॉय ने ढूंढा पर नहीं मिला। इधर, मोबाइल देवगढ़ निवासी रोहित पुत्र पिन्टू धाभाई को मिला, जो उसने होटल मालिक को लाकर दिया। इस पर होटल मालिक शत्रुंजय सिंह ने बच्चे को प्रोत्साहित करते हुए इनाम दिया एवं सैफ से मिलवाया। इस पर सैफ ने बच्चे से हाथ मिलवाकर फोटो खिंचवाई और कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि शुक्रिया मेरे नन्हे दोस्त। इसी तरह ईमानदारी से आगे बढऩा।

शूटिंग से लौटकर करते हैं योगा
सैफ अपनी सेहत के प्रति काफी जागरूक हैं। उनके साथ आईं योगा टे्रनर सहाना वेंकेटेश उन्हें शाम के समय योगाभ्यास करवाती हैं। सैफ उसके बाद ही भोजन करते हैं।

इसलिए चुना देवगढ़
देवगढ़ के आसपास की जगहों पर निदेशक नवदीप सिंह के नेतृत्व में कप्तान फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार सैफ अली खान, जोया हुसैन सहित निदेशक नवदीप सिंह देवगढ़ स्थित देवश्री होटल में ठहरे हुए हैं। होटल मालिक शत्रुंजय सिंह ने बताया कि सभी मेहमानों को एक घर जैसा माहौल दिया जा रहा है। सैफ को यहां का माहौल काफी पसंद आया है। उन्होंने बताया कि उनके करीबी रिश्तेदार सिद्धार्थ सिंह, जो कि फिल्म के राजस्थान निदेशक हैं। प्लयूमेरिया फिल्म्स के निर्देशन में यहां शूटिंग हो रही है। फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से उन्हें बिहड़ में शूटिंग की लोकेशन चाहिए थी। कलाकरों के रहने के लिए शंात एवं घर जैसा माहौल चाहिए था। सैफ की प्रोटीन डाइट के मद्देनजर होटल मालिक शत्रुंजय सिंह खुद उनके लिए नाश्ता बनाते हैं। २० तरह के व्यंजन परोसे जा रहे हैं।

Published on:
15 Apr 2018 11:46 am