राजसमंद

Rajsamand Panchayat Chunav 2026: जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्डों में पहले चरण का चुनाव कल, मैदान में 192 उम्मीदवार

Rajsamand Panchayat Election 2026: राजसमंद जिले में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को पांच पंचायत समितियों में मतदान होगा। जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्डों के लिए 3.65 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव मैदान में 192 प्रत्याशी हैं, जबकि मतदान के लिए 428 केंद्र बनाए गए हैं।
2 min read
• •
Oct 21, 2026
Rajsamand Panchayat Election
Rajsamand Panchayat Election: मतदान केंद्रों के लिए रवाना होते मतदान कर्मी (फोटो-पत्रिका)

राजसमंद। पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को राजसमंद जिले की पांच पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। कुंभलगढ़, खमनोर, आमेट, चारभुजा और देलवाड़ा में होने वाले चुनाव में 3 लाख 65 हजार 313 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्डों के लिए कुल 192 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के साथ ही इन सभी उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में दर्ज हो जाएगा।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अब फैसला मतदाताओं के हाथ में है। प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के साथ निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। इसके बाद दलों को उनके आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

इस चुनाव में मतदानकर्मियों की जिम्मेदारी जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान तक ही सीमित नहीं रहेगी। उन्हें संबंधित ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न करानी होगी। जिले की 133 ग्राम पंचायतों के कुल 1155 वार्ड इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल हैं। मतदान के लिए 428 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

3.65 लाख मतदाता करेंगे मतदान

पहले चरण में पांच पंचायत समितियों के 94 वार्डों में चुनाव होंगे। इनमें जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्ड शामिल हैं। कुल 3,65,313 मतदाताओं में 1,76,070 महिलाएं और 1,89,243 पुरुष मतदाता हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह निर्धारित समय के अनुसार मतदान कराया जाएगा।

192 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

पांच पंचायत समितियों में सदस्य पद के लिए 150 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि जिला परिषद के 13 वार्डों के लिए 42 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस तरह कुल 192 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। पंचायत समिति स्तर पर आमेट में 41, चारभुजा में 31, देलवाड़ा में 34, खमनोर में 44 और कुंभलगढ़ में 43 प्रत्याशी मैदान में हैं।

जिला परिषद के लिए वार्ड संख्या 1 से 10 और 20 से 22 तक मतदान होगा। इन सीटों पर अलग-अलग राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य, दोनों पदों के लिए अपना मत देंगे।

2140 मतदानकर्मियों की ड्यूटी

मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 2140 मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए 171 कार्मिक रिजर्व में रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत व्यवस्था की जा सके। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदान दलों को आवंटित केंद्रों के अनुसार निर्वाचन सामग्री सौंपी गई। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। प्रशासन का जोर मतदान केंद्रों पर जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने और प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने पर है।

पंचायत समिति वार मतदाताओं की संख्या

पंचायत समितिमहिला मतदातापुरुष मतदाताकुल मतदाता
आमेट39,71042,31182,021
कुंभलगढ़28,59531,22559,820
चारभुजा30,84833,23164,079
खमनोर47,39550,82998,224
देलवाड़ा29,52231,64761,170
कुल1,76,0701,89,2433,65,313

कहां कितने मतदान केंद्र?

पंचायत समितिमतदान केंद्र
आमेट109
कुंभलगढ़69
चारभुजा74
खमनोर111
देलवाड़ा65
कुल428

जिला परिषद में कहां कितने वार्ड?

क्षेत्रजिला परिषद वार्ड
आमेट3
कुंभलगढ़2
चारभुजा2
खमनोर3
देलवाड़ा3
कुल13

यह वीडियो भी देखें :

Updated on:
21 Oct 2026 10:49 pm
Published on:
21 Oct 2026 10:49 pm
Also Read
View All
Dussehra Unique Tradition : दशहरे पर राजस्थान में अनूठी परंपरा, चारभुजा में गोलियों और पत्थरों से किया रावण को जमींदोज

राजसमंद: मशीनों के दौर में भी मिट्टी की कुश्ती का जुनून बरकरार, कांकरोली का शक्करकुड़ी अखाड़ा सहेजे है सदियों पुरानी विरासत

Rajsamand: जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा? सियासी गणित में उलझी भाजपा-कांग्रेस; 14 महिला वार्डों पर नजर

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच BJP-कांग्रेस को झटका: महापंचायत में कुमावत समाज का एलान- किसी दल का टिकट नहीं लेंगे

Rajasthan : ‘कार्यकर्ताओं का है पंचायत चुनाव’, मदन राठौड़ का स्पष्ट संदेश – व्यक्तिगत या परिवारवाद नहीं चलेगा