राजसमंद

Rajsamand: पत्नी ने टोका तो शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्थर मारकर की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने पकड़ा

Rajsamand Murder Case: कुंभलगढ़ के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के तलादरी पंचायत अंतर्गत चदाणा का बाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने मामूली विवाद में गुस्सा होकर अपनी ही पत्नी की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।

2 min read
मोर्चरी के बाहर पुलिस और परिजन मौजूद, पत्रिका फोटो

Rajsamand Murder Case: कुंभलगढ़ के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के तलादरी पंचायत अंतर्गत चदाणा का बाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने मामूली विवाद में गुस्सा होकर अपनी ही पत्नी की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया जिसे पुलिस ने महज 12 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

Rajsamand: फसल तैयार पर गिरदावरी रिकॉर्ड ‘जीरो’, किसानों की मेहनत पर सेटलमेंट की मार, MSP का सपना अधूरा

यह है पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार चदाणा का बाड़ा निवासी नरीगराम भील ने देर रात शराब के नशे में अपनी 35 वर्षीय पत्नी केसी बाई से विवाद किया। शराब के लिए टोकटोकी करने पर झगड़ा बढ़ने से आरोपी ने पास पड़े पत्थरों से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मृतका की सास बीच-बचाव करने आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी पत्नी से पूर्व में भी कई बार मारपीट कर चुका था।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुंभलगढ़ डिप्टी एसपी ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़ व केलवाड़ा थाना अधिकारी मन्मथ आढा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर केलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका के भाई ने दर्ज कराया केस

पुलिस ने मृतका के भाई मजेरा निवासी शंकर लाल की रिपोर्ट पर आरोपी पति नरींग भील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। मां का साया उठने से परिवार में शोक की लहर है। इधर घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था।

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना के बाद फॉरेंसिक एवं एमओबी की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से सैंपल लिए। मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी नरीगराम निवासी चदाणा वाडा तलादरी थाना केलवाडा को 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Panchayat-Nikay Elections: हाईकोर्ट की डेडलाइन आज पूरी, चुनाव अगले साल तक टले तो आयोग की मुश्किलें बढ़ना तय
Also Read
View All