रामपुर

रामपुर जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश का हमला: बोले- बीजेपी सरकार ने आजम खान और उनके परिवार पर लादे झूठे केस

Akhilesh Yadav Meets Azam Khan: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान से मुलाकात की।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 3:56 PM IST
Akhilesh Yadav Azam Khan
अखिलेश यादव और आजम खान। फोटो- IANS

Akhilesh Yadav Meets Azam Khan: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान से मुलाकात की। जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर उतरने के बाद जहां आजम खान के परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सपा प्रमुख आजम खान से मिलने रामपुर जिला जेल पहुंचे।

जेल में मुलाकात के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश ने कहा कि आजम खान से उनकी बातचीत अच्छी हुई। उनका स्वास्थ्य ठीक है। हमारी बातचीत अच्छी हुई है। उन्होंने आगे कि हमें उम्मीद है कि वे स्वस्थ रहे और जल्द ही उनको न्याय मिलेगा। अखिलेश ने बताया कि आजम खान ने कुछ सुझाव दिए है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी लंबी बातचीत हुई। चुनावों को लेकर हमारे गठबंधन सहयोगियों की एक सूची तैयार की गई है और उनसे चर्चा करने के बाद मैं वह सूची अपने साथ लाया हूं।

आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं आजम खान साहब से मिलकर आ रहा हूं। आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे। किसी भी परिवार ने उतना अन्याय नहीं सहा है, जितना उनके परिवार ने सहा है। किसी भी राजनीतिक परिवार ने उतना अन्याय नहीं झेला है, जितना आजम खान के परिवार ने झेला है। इस अन्याय के लिए जिम्मेदार कौन है? उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने जेल में इतने साल बिताए हैं। सच तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी को शिक्षा या ज्ञान से कोई लेना-देना नहीं है। उसे शिक्षा या उन विश्वविद्यालयों में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो लोगों का भविष्य संवारते हैं।

आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश का बीजेपी पर हमला

आजम खान से मुलाकात करने के बाद बीजेपी पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि जो लोग साजिश रचते हैं और दूसरों को परेशान करते हैं, वे हमेशा इस डर में जीते हैं कि सच कभी न कभी सामने आ ही जाएगा। जो लोग सच जानते हैं, उन्हें पता है कि एक दिन यह सामने आएगा और जब ऐसा होगा, तो उन्हें समाज, देश और कानून के सामने जवाब देना होगा। लेकिन रामपुर जैसी जगह पर 'राम राज्य' की मूल भावना को ही कुचल दिया गया है। रामपुर का नाम भगवान राम से जुड़ा है, फिर भी यहां 'राम राज्य' की भावना का गला घोंटा जा रहा है और उसे नष्ट किया जा रहा है। आपसे बेहतर यह कौन जान सकता है?

वोटर लिस्ट को लेकर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। सपा प्रमुख ने कहा कि जो लोग बेईमानी कर रहे थे, अब उनकी पोल खुल चुकी है। वे जगह जगह पकड़े जा रहे हैं।

बीजेपी का नामो-निशान मिटा देगी जनता

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य साफ है, बीजेपी को हराना। समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करने को तैयार है। बीजेपी नेताओं को अपने किए का अंजाम भुगतना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश की जनता राज्य के राजनीतिक परिदृश्य से भारतीय जनता पार्टी का नामो-निशान मिटा देगी।

आजम खान के घर जाकर पत्नी तजीन फातिमा से मिले

अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के आवास पर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। सपा प्रमुख ने रामपुर जेल में आजम खान से आमने-सामने मुलाकात करने के बाद, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातिमा से भी मुलाकात की।

Updated on:
22 Oct 2026, 3:56 PM IST
Published on: