रामपुर

उर्दू गेट तोड़ने पर भड़के आजम खान ने डीएम को दे दी चुनौती, देखें वीडियो

-ऊर्दू गेट टूटने के बाद आजम खान का बड़ा बयान-रामपुर प्रशासन पर लगाया तानाशाही का आरोप-बीजेपी के मिशन को पूरा करने आए हैं अधिकारी-आजम
less than 1 minute read
Mar 09, 2019
azam khan
उर्दू गेट तोड़ने पर भड़के आजम खान ने डीएम को दे दी चुनौती, देखें वीडियो

रामपुर। सपा सरकार में बनवाए गए उर्दू गेट को ध्वस्त किए जाने पर सपा नेता आजम खान भड़क गए हैं। आजम खान ने रामपुर के डीएम पर तानाशाही का आरोप लगाया। इस दौरान आजम खान ने डीएम को चेतावनी भी दे डाली। आजम खान ने कहा कि जिलाधिकारी में हिम्मत है तो गांधी समाधि गिराएं। उन्होंने तल्ख तेवर में कहा कि ये क्या बात हुई कि उर्दू गेट गिरा दिया।

आजम खान ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में कलेक्टर हुआ करते थे। आप कलेक्टर हैं, तानाशाह नहीं हैं। आप जनता के लिए हैं, तानाशाही का रास्ता छोड़िए। उन्होंने अयोध्या मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट समझौते की बात कह रहा है और डीएम रामपुर में टकराव की बात कर रहे हैं। ऐसे हालात में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं की जा सकती है।”

Published on:
09 Mar 2019 01:23 pm