24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद से चुनाव लड़ेंगे राबर्ट वाड्रा, लगाए गए पोस्टर!

रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में लगे पोस्टर, गाजियाबाद करे पुकार, रॉबर्ड वाड्रा अबकी बार', वाड्रा के चुनाव लड़ने की कार्यकर्ताओं ने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 9 Mar 2019, 5:11 PM IST

ghaziabad

अब गाजियाबाद से चुनाव लड़ेंगे राबर्ट वाड्रा, लगाए गए पोस्टर!

गाजियाबाद। प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाम कर चुनावी रणनीति में जुट गई हैं। जिसके बाद अब रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के लिए भी पार्टी से मांग उठने लगी है। हालाकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस मांग पर किसी बड़े नेता का कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन गाजियाबाद में रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें : BIG BREAKING: पीएम के आने से पहले लगे 'चौकीदार चोर है' के नारे, कांग्रेस नेता लिए गए हिरासत में

गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा है- 'गाजियाबाद करे पुकार, रॉबर्ड वाड्रा अबकी बार'। इस पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी फोटो है। पोस्टर के नीचे लगाने वाले का पता भी लिखा है। जिसमें निवेदक: गाजियाबाद यूथ कांग्रेस' लिखा गया है।

ये भी पढ़ें : BIG NEWS: सीएम योगी ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है, विपक्ष पर करारा हमला
इस पोस्टर के लगने के बाद एक बार फिर रॉबर्ट वाड्रा के सियासी एंट्री को लेकर सवाल उठने लगे है कि क्या लोकसभा चुनाव से पहले रॉबर्ट वाड्रा भी कांग्रेस में शामिल होंगे। इस बारे में यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव विजेंद्र यादव ने इसे बीजेपी और आरएसएस की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह पोस्टर कांग्रेस की ओर से नहीं लगाए गए हैं। बल्की यह पोस्टर मोदी-शाह की प्राइवेट लिमिटेड बनाई गई कंपनी के लोगों ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारा मोदी सरकार की तरह नहीं है। ( 'गाजियाबाद करे पुकार, रॉबर्ड वाड्रा अबकी बार') हमारा नारा कांग्रेस की सरकार- किसानों की सरकार, गरीब मजलूमों की सरकार, आम जन की सरकार है।

दरअसल हाल ही में प्रियंका गांधी के कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए संकेत दिया था कि वह राजनीति से जुड़ने को इच्छुक हैं। उन्होंने लिका था कि मैं बड़े सत्र पर लोगों की सेवा करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे आम जनता के लिए बड़े स्तर पर कुछ करने की जरूरत है। खासतौर पर यूपी में काम करने के बाद ऐसा लगा कि यहां काफ कुछ करना बाकी है। जिसके बाद मुरादाबाद कांग्रेस की ओर से भी पोस्टर लगा कर उन्हें जिले से चुनाव लड़ने की मांग की गई थी। हालाकि बाद में रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में कदम को लेकर इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें : VIDEO: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उलेमा ने जताया कड़ा ऐतराज, अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए बनाई गई कमेटी के बारे में दिया बड़ा बयान

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग