
gzb
गाजियाबाद। वाराणसी, कानपुर होते हुए पीएम मोदी आज गाजियाबाद पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। गाजियाबाद में भी इसका असर देखने को मिला जब पीएम के पहुंचने से पहले ही एक बार फिर राफेल की चोरी हुई फाइल का शोर सुनाई दिया। कांग्रेस के तमाम नेता कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है के नारे लगाए और प्रदर्शन किया। हालाकि प्रशासन को भनक लगते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक साहिबाबाद इलाके की आराधना बार्डर के पास यूपी कांग्रेस के संयुक्त सचिव नरेंद्र और पूर्व मंत्री सतिश शर्मा के नेत़त्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के हाथ में तख्तियां थीं, जिस पर 'चौकीदार चोर है' लिखा हुआ था। वहीं विरोध प्रदर्शन की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी पूर्व मंत्री सतिश शर्मा समेत कई कांग्रेसी नेताओं के हिरासत में लिया।
Updated on:
8 Mar 2019, 5:18 PM IST
Published on:
8 Mar 2019, 4:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.