रामपुर

VIDEO : भाजपा की विजय संकल्प सभा में भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन तो दिखा ऐसा नजारा

-टिकट बंटवारे से नाराज कुछ भाजपाइयों ने हाथों में तख्तियां लेकर सभा में जमकर हंगामा किया -जिसके चलते केंद्रीय मंत्री नकवी उनके साथ मौजूद राज्य मंत्री गुलाबो देवी वहां से निकल गए
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2019, 4:52 PM IST
protest
VIDEO : भाजपा की विजय संकल्प सभा में भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन तो दिखा ऐसा नजारा

रामपुर । केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार को भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प सभा में शामिल होने रामपुर के आदर्श रामलीला मैदान में पहुंचे। इस दौरान टिकट बंटवारे से नाराज कुछ भाजपाइयों ने हाथों में तख्तियां लेकर सभा में जमकर हंगामा किया। जिसके चलते केंद्रीय मंत्री नकवी उनके साथ मौजूद राज्य मंत्री गुलाबो देवी वहां से निकल गए।

मौके पर मौजूद रहे भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मोहन लाल सैनी के खिलाफ रामवीर ठाकुर के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने कहा कि यह जिलाध्यक्ष सही रिपोर्ट पार्टी को नहीं बता रहे हैं। हम और हमारा नेता इसी ज़िले का है। जिनका नाम रामवीर ठाकुर है। वह लोकसभा सीट से टिकट मांग रहें हैं। उन्ही की अगुवाई में यहां आए थे, लेकिन यह जिलाध्य्क्ष बड़े नेताओं को गलत जानकारी दे रहे हैं।

गौरतलब है कि रामपुर में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प सभा थी। जिसमें होली मिलन का प्रोग्राम रखा गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के साथ ही जिले भर के तमाम भाजपाई पहुंचे थे। इसी दौरान मुरादाबाद के कुंदरकी निवासी राजवीर ठाकुर समर्थक हाथों में तख्तियां लेकर सभा में पहुंचे और रामपुर को जितना है तो रामवीर को लाना है के नारे लगाने लगे। इस

Published on: