23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा खुलासा- जिस काम को करने से डरते थे दूसरे नेता, वो हमने किया

-योगी आदित्यनाथ ने माता के दर्शन आैर पूजा-अर्चना कर शुरू किया भाषण -जनता को संबोधन के दौरान कांग्रेस, सपा आैर बसपा पर जमकर बोला हमला -संबोधन के बाद हेलीकाॅप्टर से मथुरा रवाना हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Mar 2019, 4:26 PM IST

news

सीएम योगी का बड़ा खुलासा- जिस काम को करने से डरते थे दूसरे नेता, वो हमने किया

सहारनपुर।लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद अब भाजपा ने भी अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।इसकी शुरूआत रविवार को प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से की।यहां शाकंभरी देवी मंदिर पर रविवार दोपहर डेढ़ बजे योगी आदित्यनाथ पहुंचे।यहां से उन्होंने पूजा अर्चना कर सभा स्थल का रुख किया।जहां उन्होंने करीब 45 मिनट तक जनता को संबाेधित करते हुए केंद्र आैर प्रदेश सरकार की योजनाआें को गिनाने के साथ ही विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जिस काम को करने में दूसरे नेता डरते थे। वाे हमने किया।

यह भी पढ़ें-खेत में महिला के साथ हुआ एेसा काम चीख सुनकर पहुंचे लोग, देखते ही रह गये हैरान- देखें वीडियो

मंदिर में माता दर्शन आैर पूजा अर्चना के बाद पहुंचे सभा स्थल

रविवार को दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर नागल माफी गांव में माता बगलामुखी मंदिर के बराबर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद उनका काफिला सीधा सिद्धपीठ में माता शाकंभरी देवी के मंदिर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने मां भगवती की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।वहीं शंकराचार्य आश्रम प्रभारी संत सहजानंद ब्रह्मचारी द्वारा भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।पूजा-अर्चना के बाद सुरक्षा के बीच सीएम योगी सभा स्थल पहुंचे।

भारत माता की जय से प्रदेश के सीएम ने की भाषण की शुरूआत

सभा स्थल पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय के साथ भाषण की शुरूआत की। इसमें उन्होंने कहा कि माता शुकांभरी से प्रार्थना करता हूं कि वह हम सबको इतनी शक्ति दे कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विकास आैर आतंकवाद के लिए जो लड़ार्इ शुरू हुर्इ है। उसे सफल बनाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल मोदी आैर दो साल प्रदेश की सरकार ने बहुत सारे काम किये है। इसमें विकास हो या फिर सुरक्षा।

सहारनुपर को इस सौगात की घोषणा के साथ ही विपक्ष पर बोला हमला

वहीं भाजपा सरकार की योजनाआें को गिनाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर को कारोबारियों आैर व्यापारियों ने एक पहचान दी है।इतना ही नहीं सहारनपुर जिले में व्यापारियों ने एक हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमआेयू पर साइन किया है। इस निवेश से यहां रोजगार के अवसर पैदा होने के साथ ही विकास बढ़ेगा। इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा कि दो साल पहले प्रदेश में गुड़ाराज, दंगा, अराजकता थी, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। तब से गुड़ें या तो जेल में है या फिर दुनिया छोड़ चुके है। हमारी सरकार में व्यापारियों, किसानों आैर मां-बहनों को कोर्इ परेशान नहीं कर सकता। जिन नितियों के विषय में आपको कहा था। भाजपा ने वह करके दिखाया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार होने के दौरान कोर्इ नोएडा नहीं जाता था। कोर्इ बिजनौर नहीं जाता था, लेकिन मैंने सभी जगह जाने का संकल्प लिया आैर वहां पर गया ही नहीं काम भी कराया।

मोदी सरकार का 55 माह का कार्यकाल दूसरी सरकारों के 55 साल के बराबर

इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जितना काम कांग्रेस, सपा आैर बसपा ने 55साल में नहीं किया। उससे कही ज्यादा मोदी सरकार ने 55 माह में कर दिखाया। कांग्रेस, सपा आैर बसपा के 55 साल मोदी सरकार के 55 माह के बराबर हैं। उन्होंने आगे कहा कि दो सालों में सरकार ने 23 लाख 75 हजार लोगों को आवास, एक करोड़ परिवारों को विधुत कनेक्शन, दो करोड़ से ज्यादा लोगों को शौचालय, एक करोड़ से ज्यादा लोगों को गैस दिया है। पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया है।