23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में महिला के साथ हुआ एेसा काम चीख सुनकर पहुंचे लोग, देखते ही रह गये हैरान- देखें वीडियो

-पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने किया दावा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Mar 2019, 1:11 PM IST

news

खेत में महिला के साथ हुआ एेसा काम चीख सुनकर पहुंचे लोग, देखते ही रह गये हैरान- देखें वीडियो

शामली।यूपी के शामली जिले में खेत में काम करने के दौरान एक महिला की अचानक चीख पुकार की आवाज आने पर लोगों ने दौड़ लगा दी।लोगों ने जैसे ही पास में जाकर देखा तो एक महिला को किसी ने दिनदहाड़े आग के हवाले कर दिया था।महिला आधे से ज्यादा जल चुकी थी।मौके पर जमा हुए लोग महिला का यह देखकर सन्न रह गये।उन्होंने आनन फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया।जहां उसकी मौत हो गर्इ।उधर महिला के आधे से ज्यादा शरीर जलने की वजह से उसकी पहचान तक नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गर्इ है।

यह भी पढ़ें- रिश्तेदार के घर होली खेलने पहुंचे शख्स ने झगड़ा कर रहे युवकों को किया समझाने का प्रयास तो दे दी खौफनाक सजा- देखें वीडियो

दिनदहाड़े खेत में बिटौड़े में डालकर महिला का किया ये हाल

दरअसल घटना भवन थाना क्षेत्र के गांव सोहंजनी उमरपुर की है। यहां महिला का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र के हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े ही अचानक एक पड़ोस के खेत से महिला की चीख पुकार की आवाज आने लगी। इस पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो खेत के बीच गोबर से बना बिटौड़ा जल रहा था। उसी से महिला की चीखने की आवाज आ रही थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाकर महिला को उससे निकालकर अस्पताल पहुंचाया।लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गर्इ।अर्द्धजली डेड बॉडी होने के चलते महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुटी

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उसकी शिनाख्त के साथ ही हत्यारों का पता लगाने के प्रयास में लगी है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का भी पता किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन जल्द ही पुलिस टीम घटना का पूर्ण अनावरण कर खुलासा कर देगी।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग