23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्तेदार के घर होली खेलने पहुंचे शख्स ने झगड़ा कर रहे युवकों को रोका तो दे दी खौफनाक सजा- देखें वीडियो

-पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Mar 2019, 12:19 PM IST

news

रिश्तेदार के घर होली खेलने पहुंचे शख्स ने झगड़ा कर रहे युवकों को रोका तो दे दी खौफनाक सजा- देखें वीडियो

गाजियाबाद।रंगाें के त्यौहार के बीच रिश्तेदारों के घर पहुंचे शख्स ने दो युवकों को आपस में झगड़ा करते देख समझाने का प्रयास किया।इस बात से नाराज एक युवक ने शख्स को गोली मार दी।जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गर्इ।लोगों ने आनन फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

होली खेलने रिश्तेदार के घर आया था शख्स

जानकारी के अनुसार विजयनगर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय अनुराग अपने एक रिश्तेदार के घर होली खेलने आया था।वह रिश्तेदार के घर के बाहर ही पहुंचा था।इसी दौरान दो युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। इस पर अनुराग उनका बीच बचाव कराने के साथ ही झगड़ा खत्म कराने का प्रयास करने लगा।इस बीच ही लड़ाई झगड़ा कर रहे दोनों युवकों में से एक ने तमंचा निकाल लिया और ताबड़तोड़ फायर अनुराग के ऊपर झोंक दिया। इसमें एक गोली अनुराग को लगी।उधर आरोपी मौके से फरार हो गया।उधर लोगों ने घायल अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि शुरूआती जानकारी में पता चला है कि थाना विजय नगर इलाके में एक युवक अपने रिश्तेदार के यहां होली खेलने आया था घर के बाहर कुछ लोगों का झगड़ा हो रहा था। जिसके बीच बचाव में दो युवकों द्वारा चलाई गई गोली अनुराग को लग गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग