रामपुर

Lok Sabha Election: आजम खान बोले, यदि मैं प्रधानमंत्री होता तो…

रामपुर लोकसभा सीट से गठबंधन के उम्‍मीदवार व सपा नेता ने साधा पीएम मोदी पर निशाना कहा- पुलवामा हमले के बाद पाकिस्‍तान पर फौरन कर देते हमला बोले- भाजपा को रामपुर में भी बाहर से प्रत्‍याशी लाना पड़ा
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2019, 2:31 PM IST
azam khan
azam khan

रामपुर। गठबंधन के उम्‍मीदवार व सपा नेता आजम खान ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उनका कहना है क‍ि अगर वह प्रधानमंत्री होते तो पुलवामा मामले के बाद पाकिस्‍तान पर हमला कर देते। इसके लिए वह किसी अंजाम की फिक्र नहीं करते। इस दौरान उन्‍होंने रामपुर से जया प्रदा को टिकट दिए जाने पर भी तंज कसा।

सपा कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस कांफ्रेंस

रामपुर में सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्‍होंने कहा कि हो सकता है क‍ि पाकिस्‍तान पर एयर स्‍ट्राइक में 450 लोग मारे गए हों। या इससे ज्‍यादा भी मरे हों। इतने लोगों के मरने के बावजूद पाकिस्‍तान में नमाजे जनाजा अदा नहीं की गई। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए आजम ने कहा कि यदि देश हर खाते में 20 लाख रुपये देने और हर साल दो करोड़ रोजगार देने के झूठे वादों पर यकीन कर सकता है तो प्रधानमंत्री को कांग्रेस के 72 हजार रुपये देने के वादे पर भी भरोसा करना चाहिए।

जया प्रदा को लेकर कसा तंज

इस दौरान उन्‍होंने रामपुर से जया प्रदा को टिकट दिए जाने को लेकर तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा को कई जगह पैराशूट उम्‍मीदवार उतारने पड़ रहे हैं। उसे प्रत्‍याशी नहीं मिल रहे हैं। रामपुर में भी बाहर से प्रत्‍याशी लाना पड़ा। उन्होंने जिला प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सीबीएससी बोर्ड के चार स्कूलों में गरीब बच्चों को पढ़ाया जाता था। लेकिन दो कमरे खाली कराने के नाम पर डीएम के कहने पर एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने बच्चों के कान पकड़े और सिर पर कुर्सियां रखवाईं। आजम ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर भी हमला किया। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री जिम्‍मेदार पद पर बैठकर काट देंगे और ठोक देंगे जैसी भाषा का इस्‍तेमाल करते हैं। इससे आने वाली जनरेशन क्‍या सीखेगी।

Published on: