1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: आजम खान के करीबी सपा नेता ने जया प्रदा को लेकर की यह शर्मनाक टिप्‍पणी- देखें वीडियो

- रामपुर लोकसभा सीट से जया प्रदा और आजम खान हैं आमने-सामने - संभल के जिलाध्‍यक्ष फिराेज खान ने कहा- रामपुर की शामें रंगीन हो जाएंगी अब - बोले- अब कोई खुद को गुंडी बताए या कोई नाचने गाने का काम करे, ये उनका अपना पेशा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

sharad asthana

•

Updated: 28 Mar 2019, 12:02 PM IST

jaya prada

Breaking: आजम खान के करीबी सपा नेता ने जया प्रदा को लेकर की यह शर्मनाक टिप्‍पणी- देखें वीडियो

संभल। रामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जया प्रदा को टिकट दिया है। वहां से गठबंधन के उम्‍मीदवार सपा नेता आजम खान हैं। जया प्रदा और आजम खान की दुश्‍मनी जगजाहिर है। उनके बीच कई बार जुबानी तीर चल चुके हैं। अब गुरुवार को आजम खान के करीबी सपा नेता ने जया प्रदा को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है।

यह भी पढ़ें:Video: सपा के बड़े नेता के भतीजे का शव मिला, पास में इस हाल में मिली किशोरी, हैरान कर देने वाला है मामला

क्‍या कहा फिरोज खान ने

संभल के समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्‍यक्ष फिरोज खान ने कहा, मैं तो एक दिन बस में जा रहा था तो जया प्रदा का काफिला जा रहा था। वहां जाम लगा हुआ था। मैं उनको देखने के लिए बस से उतरा। देखना था कि कहीं वह जाम खुलवाने के लिए ठुमके न लगाती हों। बड़ी अजीब-अजीब सी बातें हैं। रामपुर की शामें रंगीन हो जाएंगी अब तो, जब चुनावी माहौल चलेगा। रामपुर के लोग भी सुलझे हुए हैं। वोट सपा को ही देंगे। लेकिन अपने मजे लूटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्‍हें एक मौका मिला है। वह यह कहेंगे, पैंरों में घुंघरू बंधा दो और फिर मेरी चाल और ठुमके देख लो। मुझे डर है क‍ि मेरे क्षेत्र के लोग भी वहां अपनी शामें रंगीन करने न चले जाएं।

यह भी पढ़ें:Big Breaking: गठबंधन से निबटने के लिए सीएम योगी ने कहा- समय कम है, झोंक दो ताकत

संघमित्रा मौर्य पर भी साधा निशाना

इसके अलावा उन्‍होंने बदायूं से भाजपा उम्‍मीदवार संघमित्रा मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा, जीतेंगे हम संभल से भी, और रामपुर व बदायूं में भी। पता नहीं कहां से एक मैडम आ गई हैं। बोला था कि मैं भी गुंडी बन जाऊंगी। शरीफी का सर्टिफिकेट तो किसी को दिया नहीं है। आपके पास गुंडी का सर्टिफिकेट है तो गुंडे ही रहोगे। भाजपा की महिलाएं तो ऐसी हैं, मैं कुछ नहीं बोलना चाहता। अब कोई खुद को गुंडी बताए या कोई नाचने गाने का काम करे। ये उनका अपना पेशा है। आपको बता दें क‍ि बदायूं से भाजपा उम्‍मीदवार संघमित्रा मौर्य ने संभल के गुन्‍नौर में बुधवार को एक जनसभा की थी। इसमें उन्‍होंने खुद को गुंडी बताया था।

यह भी पढ़ें:VIDEO: केंद्रीय मंत्री के सामने ही उन्हें जमकर सुनाई खरी-खोटी, मंत्री ने कहा- सासंद बनाया तो भुगतो

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश