1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: सपा के बड़े नेता के भतीजे का शव मिला, पास में इस हाल में मिली किशोरी, हैरान कर देने वाला है मामला

ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव जिला स्‍तरीय एथलीट किशोरी से था प्रेम प्रसंग दोनों मंगलवार शाम को दौड़ लगाने के लिए निकले थे घर से
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 28 Mar 2019, 10:31 AM IST

Greater Noida

Video: सपा के बड़े नेता के भतीजे का शव मिला, पास में इस हाल में मिली किशोरी, हैरान कर देने वाला है मामला

ग्रेटर नोएडा। मायचा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार को प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के घर वालों ने किशोरी के परिजनों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आत्‍महत्‍या, हत्‍या और ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही है। युवक सपा के प्रदेश प्रवक्‍ता राजकुमार भाटी का भतीजा था।

यह भी पढ़ें:VIDEO: केंद्रीय मंत्री के सामने ही उन्हें जमकर सुनाई खरी-खोटी, मंत्री ने कहा- सासंद बनाया तो भुगतो

आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक

लुहारली गांव का रहने वाला 18 साल का अंकित 12वीं पास करने के बाद आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना लुहारली से गांव मायचा की तरफ दौड़ लगाने जाता था। पास ही के गांव समाधिपुर में 7वीं क्‍लास में पढ़ने वाली एक छात्रा (15 वर्ष) भी दौड़ लगाने जाती थी। उसने जिला स्‍तर पर अपने आयु वर्ग में कई मेडल जीते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया था। बताया जा रहा है क‍ि इसकी जानकारी होने पर लड़की के घर वालों ने युवक के परिजनों से आपत्ति जताई थी। उन्‍होंने युवक को किशोरी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। मंगलवार शाम दोनों घर से दौड़ लगाने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद किशोरी के परिजन युवक के घर गए और आरोप लगाया कि उनका बेटा किशोरी को भगा ले गया है। किशोरी के घर वालों ने इसकी शिकायत दादरी थाने में भी की थी। अंकित के परिजनों ने उन्हें भरोसा दिया था कि वे उसको समझा देंगे।

यह भी पढ़ें: पुलिस के साथ एकाउंटर में दरोगा और बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

युवक के परिजनों ने किया हंगामा

बुधवार सुबह मायचा गांव के लोग सुबह टहलने निकले तो रेलवे ट्रैक पर उन्‍हें अंकित और किशोरी के शव मिले। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। इस बीच अंकित के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अंकित के परिजन भड़क गए और अजायबपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि किशोरी के परिवार वालों ने दोनों की हत्या की है।

यह भी पढ़ें: दुखदः बहन से मिलने आया युवक 16वीं मंजिल से गिरा, मौत के बाद मचा हाहाकार, देखें वीडियो

हत्‍या कर शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंका

एसपी ग्रेटर नोएडा विनीत जयसवाल का कहना है कि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों का आपस में प्रेम चल रहा था। यह उनके परिजनों को मंजूर नहीं था। अभी हत्या या आत्‍महत्‍या पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ऑनर किलिंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। वहीं, सपा के प्रदेश प्रवक्‍ता राजकुमार भाटी का कहना है क‍ि युवक उनका भतीजा था। परिवार वालों का आरोप है क‍ि दोनों की हत्‍या करके शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है।

यह भी पढ़ें: BIG NEWS: पूर्व बसपा विधायक के भार्इ आैर बेटे समेत दर्जनभर लोगों ने सरेआम एक परिवार पर की फायरिंग, देखें लाइव वीडियो

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश