1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन से मिलने आया युवक 16वीं मंजिल से गिरा, मौत के बाद मचा हाहाकार, देखें वीडियो-

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला सोसाइटी में 16वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या! शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Mar 2019, 6:45 PM IST

greater noida

बहन से मिलने आया युवक 16वीं मंजिल से गिरा, मौत के बाद मचा हाहाकार, देखें वीडियो-

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में एक युवक द्वारा कथित रूप से 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर वह तनाव में था। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना के अन्य पहलुआें पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पूर्व बसपा विधायक के भार्इ आैर बेटे समेत दर्जनभर लोगों ने सरेआम एक परिवार पर की फायरिंग, देखें लाइव वीडियो-

दरअसल, यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला सोसाइटी की है। जहां मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक युवक सुनील ने 16वीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुनील नोएडा के सेक्टर-22 में रहता था। मंगलवार को वह निराला सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन से मिलने आया था। मृतक सुनील के जीजा ने बताया कि सुनील का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। मंगलवार की रात सुनील शराब पी रखी थी। मानसिक तनाव के चलते वह 16वीं मंजिल से कूद गया। सुनील के 16वीं मंजिल से गिरते ही चिथड़े बिखर गए।

यह भी पढ़ें- VIDEO: शराब के नशे में धुत वर्दीधारी का एेसा हाल नहीं देखा होगा आपने

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गर्इ। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिश ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ की। एसपी ग्रेटर नोएडा विनीत जयसवाल ने बताया कि पुलिस घटना के अन्य पहलुआें पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- लोक सभा चुनाव 2019: यूपी में पहली चुनावी रैली करेंगे पीएम मोदी, अभेद किले में तब्दील हुआ ये शहर, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश