1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोक सभा चुनाव 2019: यूपी में पहली चुनावी रैली करेंगे पीएम मोदी, अभेद किले में तब्दील हुआ ये शहर, देखें वीडियो-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली खुफिया एजेंसिंयों के अधिकारियों ने डाला में मेरठ में डेरा रैली की भीड़ से 300 फीट की दूरी पर रहेंगे मोदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Mar 2019, 1:32 PM IST

pm modi

Pm Modi Rally

मेरठ. लोक सभा चुनाव 2019 के लिए यूपी में 28 मार्च को पीएम मोदी अपनी पहली रैली करेंगे। मेरठ में हाेने वाली पीएम मोदी की इस रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रैली स्थल को एसपीजी ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। मेरठ पुलिस ने भी रैली स्थल की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि रैली स्थल पर सुरक्षा के लिए छह एसपी स्तर के, दस एएसपी, 30 सीओ, 70 इंस्पेक्टर, 1500 सिपाही, 200 महिला कांस्टेबल, 500 दरोगा व हेड कांस्टेबल, 110 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, पांच कंपनी अर्द्धसैनिक बल और आरएएफ, 10 कंपनी पीएसी को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- जया प्रदा के जीवन का यह राज नहीं जानते होंगे आप, शादी के बाद भी नहीं मिला पत्नी का दर्जा

बता दें कि मेरठ जोन के सभी नौ जिलों से पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। इसके अतिरिक्त मेरठ से लगने वाले जिलों की सीमा पर सुरक्षा का जिम्मा खुद उस जिले की पुलिस के पास होगा। एसएसपी के अनुसार रैली स्थल के चारों तरफ दो किमी के दायरे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जहां मंच तैयार किया जा रहा है, वहां एसपीजी का घेरा रहेगा। घुड़सवार दल और फायर ब्रिगेड की टीम अलग से लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- गठबंधन प्रत्याशी की जनसभा में सपा के वरिष्ठ नेता को नहीं मिला बोलने का मौका तो दिखा ऐसा नजारा, देखें वीडियो

खुफिया एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के मद्देनजर खुफिया एजेंसियाें ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आईबी और स्थानीय अभिसूचना इकाई के अतिरिक्त अन्य खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मेरठ पहुंच चुके हैं। एसएसपी के अनुसार, चुनावी रैली स्थल के प्रवेश द्वार और निकासी द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त बनाने लिए एक-एक सीओ और अर्धसैनिक बल के जवानों केा तैनात किया जाएगा। मंच के चारों ओर स्पेशल कमांडो को तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री की त्रिस्तरीय सुरक्षा में बाहरी स्तर पर सुरक्षा का जिम्मा स्थानीय पुलिस का होगा। यातायात व्यवस्था एसपी ट्रैफिक खुद देखेंगे। एसएसपी ने बताया कि सभी लोग बुधवार से ही अपनी-अपनी ड्यूटी पर लग जाएंगे। फोर्स बुधवार की रात में ही मंच और रैली स्थल की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया जाएगा।

जनरल वीके सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए सुषमा स्वराज ने सभा को संबोधित किया, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश