1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जया प्रदा के जीवन का यह राज नहीं जानते होंगे आप, शादी के बाद भी नहीं मिला पत्नी का दर्जा

महज 14 साल की उम्र में ही रख दिया था फिल्मी दुनिया में कदम 30 साल के बाॅलीवुड करिअर में करीब 300 फिल्में करने वाली जयप्रदा के जीवन के अनसुने पहलू रामपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी जय प्रदा इस बार भाजपा के टिकट पर लड़ रही हैं चुनाव  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Mar 2019, 12:19 PM IST

Jaya Prada

जया प्रदा के जीवन का यह राज नहीं जानते होंगे आप, शादी के बाद भी नहीं मिला पत्नी का दर्जा

रामपुर. फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया है। रामपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकीं जयाप्रदा इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी हैं। भाजपा की आेर जयप्रदा के नाम का एेलान होते ही सियासत गर्मा गर्इ है। इस लोकसभा चुनाव में वह सपा के कद्दावर नेता आजम खान को सीधी चुनौती देंगी। यहां बता दें कि जयाप्रदा इससे पहले भी कई राजनीतिक दलों में रह चुकी हैं। जिस तरह राजनीति में उन्होंने अपनी क्षमताआें का लोहा मनवाया है। उसी तरह उनका बाॅलीवुड करिअर भी शानदान रहा है। हालांकि जया प्रदा का जीवन बेहद उथल-पुथलभरा रहा है। आर्इये उनके जीवन के कुछ गंभीर पहलुआें से आपको रू-ब-रू करवाते हैं।

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे आजम खान

बता दें कि जया प्रदा ने महज 14 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। अपने बाॅलीवुड करिअर के दौरान जया प्रदा ने 30 साल में करीब 300 फिल्मों में की हैं, लेकिन इस दौरान आयकर विभाग की छापेमारी ने जयप्रदा के जीवन को झकझौर कर रख दिया। इस बुरे दौर से गुजर रही जय प्रदा की प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा ने काफी मदद की। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- तीन तलाक पर बिल पास कराने वाली समीना ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, बोलीं- जयप्रदा और आजम के रिश्ते को करूंगी उजागर

इस तरह जय प्रदा ने श्रीकांत नाहटा से 1986 में शादी कर ली, लेकिन उनकी इस शादी को मान्यता नहीं मिल सकी। क्योंकि नाहटा का पहले से ही शादीशुदा थे आैर तीन बच्चों के पिता थे। श्रीकांत नाहटा ने जया से दूसरी शादी तो कर ली, लेकिन अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। उस दौरान दोनों की शादी बॉलीवुड में खूब सुर्खियों में रही थी।

यह भी पढ़ें- अभिनेत्री जयप्रदा ने थाम लिया भाजपा का दामन, आजम खान के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीकांत नाहटा की जय प्रदा से शादी का उनकी पहली पत्नी ने कभी विरोध नहीं किया। हालांकि जया प्रदा कभी नाहटा के साथ नहीं रह सकीं। क्योंकि नाहटा के घर में पहले से ही उनकी पहली पत्नी और उनके तीन बच्चे रहते थे। यहां बता दें कि जयाप्रदा और श्रीकांत नाहटा का कोई बच्चा नहीं हैं। जया प्रदा ने अपनी बहन के बेटे को गोद ले रखा है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह उसी के साथ रहती हैं।

यह भी पढ़ें- ऊंट पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा ये प्रत्याशी, वजह सुन आप भी करेंगे तारीफ, देखें वीडियो