1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: अभिनेत्री जयप्रदा ने थाम लिया भाजपा का दामन, आजम खान के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

अभिनेत्री जयप्रदा ने भाजपा में शामिल, रामपुर सीट से चुनाव लड़ना तय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Mar 2019, 3:43 PM IST

Jaya Prada

BIG BREAKING: अभिनेत्री जयप्रदा ने थाम लिया भाजपा का दामन, आजम खान के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

रामपुर. रामपुर से सपा की सांसद रह चुकीं अभिनेत्री जया प्रदा ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि वे रामपुर से ही चुनाव मैदान में उतरेंगी आैर सपा के कद्दावर नेता आजम खान को सीधी चुनौती देंगी। हालांकि उनके रामपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा अभी पार्टी हार्इकमान ने नहीं की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज देर शाम तक उनके नाम की घोषणा कर देगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने रामपुर सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें-जब सीएम योगी ने कांग्रेस के इस प्रत्याशी को बताया अजहर मसूद का दमाद तो आगबबूला हुए और दी चेतावनी

गौरतलब है कि रामपुर लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करते हुए आजम खान पर दांव आजमाया है। बता दें कि यह पहली बार है जब पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान लोक सभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 11 बार विधानसभा का चुनाव लड़ा है, जिसमें से वे 9 बार जीतकर विधायक बने हैं। यही वजह है कि अखिलेश यादव ने इस बार आजम खान को चुनाव मैदान में उतारा है। आजम खान के नाम की घोषणा होते ही भाजपा के सामने प्रत्याशी को लेकर बड़ी बहस हुर्इ, जिसके बाद जय प्रदा को उनके सामने चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी शुरू हुर्इ। इसी का नतीजा है कि भाजपा जय प्रदा काे मनाने में कामयाब रही आैर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा दी। हालांकि जय प्रदा के रामपुर लोक सभा सीट से चुनाव लड़ाने पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। सूत्रों की मानें तो आज देर शाम तक पार्टी हार्इकमान की आेर से उनके नाम का एेलान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सपा व भाजपा से टिकट मांग रहे इस नेता को कांग्रेस ने दिया टिकट, भाजपा की बढ़ी मुश्किल

बता दें कि जयप्रदा को रामपुर से सांसद का चुनाव लड़ाने में आजम खान ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन अब समीकरण बदल चुके हैं। अगर भाजपा रामपुर से जयप्रदा को लोक सभा का चुनाव लड़ाने का एेलान करती है तो यहां बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने राशिद अल्वी का काटा टिकट, अब इन्हें मिला मौका