
कांग्रेस प्रत्याशी को बताया अजहर मसूद का दमाद तो आगबबूला हुए इमरान और योगी को दी चेतावनी
सहारनपुर। एक और राजनीतिक दल एक-एक कर प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर रहे हैं तो दूसरी तरफ नेता चुनावी अभियान में भी जुट गए हैं और जनता को लुभाने के लिए प्राचर में लग गए हैं। ऐसे में नेता एक दूसरे पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार को सहारनपुर के चुनावी रैली का आगाज करने पहुंचे सीएम योगी ने विरोधियों पर जमकर हमला किया। इस दौरान सीएम योगी ने बिना नाम लिए कांग्रेस प्रत्याशी को अजहर मसूद का दमाद बताया जिसके बाद अब इमरान मसूद ने पलटवार किया है।
दरअसल सहारनपुर के मां शाकंभरी के दरबार से चुनावी अभियान की शुरूवात करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने पाकिस्तान और आतंकी मसूद अजहर के बहाने गठबंधन के दल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार का नाम लिए बिना कहा कि आपके सहारनपुर में भी उनकी भाषा बोलने वाले उनके दामाद बैठे हैं। अब आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसालार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास को लेकर चलने वाला।
मुख्यमंत्री के इस बयान पर इमरान मसूद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, आप किसी की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठा सकते। अगर देश को मेरे सिर की जरूरत है तो मैं अपना सिर भी नीचे रख दूंगा। भारत माता उतनी ही मेरी भी है, जितनी योगी जी की है।
Updated on:
25 Mar 2019, 3:45 PM IST
Published on:
25 Mar 2019, 3:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.