1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा व भाजपा से टिकट मांग रहे इस नेता को कांग्रेस ने दिया टिकट, भाजपा की बढ़ी मुश्किल

- अमरोहा लोकसभा सीट से राशिद अल्‍वी का टिकट काटकर सचिन चौधरी को दिया गया मौका - मूलत: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कनिया कल्याणपुर गांव के रहने वाले हैं सचिन - हस्‍ताक्षर अभियान के जरिए अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में बनाई थी अपनी पकड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

sharad asthana

•

Updated: 25 Mar 2019, 2:53 PM IST

sachin chaudhary

सपा व भाजपा से टिकट मांग रहे इस नेता को कांग्रेस ने दिया टिकट, भाजपा की बढ़ी मुश्किल

हापुड़। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को बड़ा चौंकाने वाला फैसला लिया है। पार्टी कर तरफ से उत्‍तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से राशिद अल्‍वी का टिकट काटकर अब सचिन चौधरी को मौका दिया गया है। इसके पीछे बताया जा रहा है क‍ि राशिद अल्‍वी अमरोहा से लड़ने के लिए तैयार नहीं थे। उनकी इच्‍छा को देखते हुए कांग्रेस ने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: सपना चौधरी की उम्र जानकर चौंक जाएंगे आप

मुरादाबाद में रह रहे हैं सचिन

सचिन चौधरी मूलत: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कनिया कल्याणपुर गांव के रहने वाले हैं। वह रीयल एस्‍टेट के बड़े कारोबारी हैं। फिलहाल मुरादाबाद में रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इससे पहले वह किसी पार्टी से जुड़े हुए नहीं थे। हालांकि, अपने क्षेत्र की समस्‍याओं को कई बार उठा चुके हैं। उन्‍होंने हस्‍ताक्षर अभियान के जरिए अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई थी। जिले में शौचालय घोटाले का आरोप लगाते हुए उन्‍होंने कलेक्ट्रेट पर कुछ दिन आमरण अनशन भी किया था।

यह भी पढ़ें: Big Breaking: टिकट न मिलने के बाद भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने इस पार्टी के समर्थन का किया ऐलान

हेलीकॉप्‍टर भी है कांग्रेस नेता के पास

बताया जा रहा है क‍ि सचिन चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) से भी शुरुआत में टिकट मांगा था। सपा, बसपा और राष्‍ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन के बाद अमरोहा लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गई। बसपा ने यहां से दानिश अली को टिकट दे दिया। इसके बाद सचिन चौधरी कांग्रेस के टिकट की जुगाड़ में लग गए। बताया जा रहा है क‍ि उनके पास एक हेलीकॉप्‍टर भी है।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस ने राशिद अल्वी का काटा टिकट, अब इन्हें मिला मौका

तीसरे चरण में होगा मतदान

वहीं, अमरोहा से भाजपा ने वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर पर भरोसा जताया है। कंवर सिंह तंवर की गिनती उत्‍तर प्रदेश के अमीर सांसदों में होती है। उनका क्षेत्र में काफी विरोध भी है। स्‍थानीय भाजपा कार्यकर्ता उन्‍हें बाहरी प्रत्‍याशी बताकर विरोध कर रहे हैं। अब सचिन चौधरी को टिकट मिलने के बाद यहां से एक जाट उम्‍मीदवार भी मैदान में है। कंवर सिंह तंवर गुर्जर हैं। माना जा रहा है क‍ि सचिन चौधरी भाजपा उम्‍मीदवार की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें क‍ि अमरोहा में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबरः भाजपा सांसद की पत्नी का आॅडियो वायरल होने के बाद दिल्ली तक मचा हड़कंप, जाने क्या है मामला