1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने राशिद अल्वी का काटा टिकट, अब इन्हें मिला मौका

कांग्रेस ने एक बार फिर से अमरोहा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 25 Mar 2019, 2:25 PM IST

rashid

कांग्रेस ने राशिद अल्वी का काटा टिकट, अब इन्हें मिला मौका

अमरोहा. कांग्रेस ने एक बार फिर से अमरोहा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अमरोहा लोकसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता राशिद अल्वी की जगह अब सचिन चौधरी को टिकट दिया है। बताया गया है कि राशिद अल्वी ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। इसकी सूचना पार्टी हाईकमान को भेजी दी है। उसके बाद में हाईकमान ने निर्णय लेते हुए सचिन चौधरी को अमरोहा लोकसभा का नया उम्मीदवार बनाया है।

चर्चा है कि टिकट की घोषणा देरी से होने की वजह से उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। कांग्रेस की पहली सूची में नाम नहीं होने की वजह से राशिद अल्वी नाराज चल रहे थे। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अल्वी 1999 से 2004 तक लोकसभा सांसद रहे है। इसके अलावा अल्वी 2 बार अमरोहा से राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं इस सीट से बसपा से दानिश अली और भाजपा से कंवर सिंह मैदान में है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से दूसरी बार उम्मीदवार बदला गया है। इससे पहले कांग्रेस ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से अभिनेता राजबब्बर को बदला था। मुरादाबाद की जगह उन्हें फतेहपुर सीकरी से टिकट दिया है। मुरादाबाद में तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव के लिए 28 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश