
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद (PC: IANS)
Chandrashekhar Azad Statement: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा बयान दिया है। अमरोहा के हसनपुर में भीम आर्मी के प्रत्याशी शाहनवाज चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली और जनसभा के दौरान चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी। चंद्रशेखर ने दावा किया कि यदि वे (या उनकी पार्टी के प्रत्याशी) सीएम योगी को बिजनौर जिले की किसी भी विधानसभा सीट से हरा नहीं पाए, तो वे राजनीति छोड़ देंगे।
चंद्रशेखर आजाद ने मंच से कहा कि, "मैं ऐलान करके कहता हूं कि बिजनौर जिले में 2 रिजर्व और 6 जनरल सीटें हैं। सीना ठोककर इनमें से किसी भी सीट पर चुनाव लड़ने आ जाएं। अगर उन्हें हराकर नहीं भेजा तो राजनीति छोड़ दूंगा।" इस दौरान आजाद ने निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हुए EVM के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराने की बात भी कही।
आपको बता दें कि चंद्रशेखर आजाद लगातार उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूत करने और अपना जनाधार बढ़ाने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री को सीधे चुनौती देकर आजाद ने यह साफ कर दिया है कि वह आगामी चुनावों में सत्तारूढ़ दल को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...
Updated on:
18 Oct 2026 05:22 pm
Published on:
18 Oct 2026 04:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
