अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने बताया कि हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद स्थित हाईवे पर हुआ। बस ने सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर राहत-बचाव का काम शुरू किया गया।