1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: सपना चौधरी ने ली थी कांग्रेस की सदस्‍यता, फॉर्म में भरी इतनी कम उम्र कि चौंक गए नेता

- मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस ज्‍वाइन करने की बात से किया था इंकार - उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री ने दिखाया सपना का सदस्‍यता फॉर्म - सपना के साथ उनकी बहन शिवानी के भी कांग्रेस ज्‍वाइन करने का किया दावा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 25 Mar 2019, 9:28 AM IST

congress

बड़ी खबर: सपना चौधरी ने ली थी कांग्रेस की सदस्‍यता, बताई इतनी कम उम्र कि चौंक गए नेता

गाजियाबाद। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भले ही कांग्रेस ज्‍वाइन करने की बात से इंकार कर दिया हो, लेकिन साहिबाबाद निवासी कांग्रेसी नेता ने सबूत पेश कर उनके दावों को झुठला दिया है। सपना चौधरी ने रविवार को इस बात से इंकार किया था कि उन्‍होंने कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण की है। इसके बाद उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री ने उनका सदस्‍यता फॉर्म तक सबके सामने ला दिया। इतना ही नहीं उन्‍होंने कहा कि सपना की बहन ने भी कांग्रेस ज्‍वाइन की है।

यह भी पढ़ें:आज़म खान के मुकाबले भाजपा इस केंद्रीय मंत्री की पत्नी को देगी टिकट

मथुरा से लड़ने की थी चर्चा

दरअसल, कुछ दिनों से सपना चौधरी की मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की काफी चर्चा चल रही थी। कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस के टिकट पर भाजपा उम्‍मीदवार व बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी को टक्‍कर देंगी। इसकी वजह लोकसभा क्षेत्र को जाट बाहुल्‍य होना बताया गया। लेकिन कांग्रेस ने वहां से महेश पाठक को टिकट दे दिया। इसके बाद सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें:Video मुख्यमंत्री याेगी ने कहा सहारनपुर में है आतंकी अजहर मसूद का ''दामाद'' जानिए

राजबब्‍बर ने किया था ट्वीट

इस बीच उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष राजबब्‍बर ने 23 मार्च यानी शनिवार को सपना चौधरी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एक फोटो ट्वीट की थी। उन्‍होंने कहा था, सपना चौधरी जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत! इसके अगले दिन सपना चौधरी के खंडन के बाद कांग्रेसी नेता नरेंद्र राठी मैदान में कूद पड़े।

यह भी पढ़ें: लोक सभा चुनाव को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर कर रहे थे गुप्त बैठक, दर्ज हुआ मुकदमा

राजबब्‍बर के कैंप कार्यालय में भरा था सदस्‍यता फॉर्म

अब रविवार को साहिबाबाद निवासी उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री नरेंद्र राठी ने बताया कि सपना चौधरी ने उनके सामने सदस्‍यता फाॅर्म भरा था। यह राजबब्‍बर के अशोक रोड स्थित कैंप कार्यालय में भरा गया था। उस दौरान सपना की बहन शिवानी चौधरी ने भी कांग्रेस ज्‍वाइन की थी। दोनों शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वहां पहुंचे थे। उस समय वहां राजबब्‍बर मौजूद नहीं थे। दाेनों ने खुद फॉर्म भरे और पांच-पांच रुपये सदस्‍यता शुल्‍क के रूप में दिए थे। नरेंद्र राठी के अनुसार, सपना ने सदस्‍यता फॉर्म में अपनी उम्र 23 वर्ष भरी थी। जबक‍ि लोकसभा चुनाव के लिए कम से कम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। इस वजह से वह चुनाव नहीं लड़ पातीं। आपको बता दें क‍ि कुछ वेबसाइट्स पर सपना चौधरी की उम्र 28 साल यानी 1990 का जन्‍म बताया गया है।

यह भी पढ़ें: शिवपाल ने गठबंधन की बढ़ार्इ मुश्किलें, मुस्लिम प्रत्याशी का टिकट काट गुर्जर नेता पर खेला दांव