1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोक सभा चुनाव को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर कर रहे थे गुप्त बैठक, दर्ज हुआ मुकदमा

जब पुलिस पहुंची तो काफी संख्या में लोग वहां से फरार हो गए  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Mar 2019, 8:17 PM IST

meerut

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने यहां किया ये काम, दर्ज हुआ मुकदमा

मेरठ। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में मेरठ जिले में 24 घंटे के भीतर दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पहला मुकदमा बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर के खिलाफ थाना मवाना में दर्ज हुआ है। अब दूसरा मुकदमा मेरठ के ही थाना परतापुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः टिकट न मिलने से खफा भाजपा नेता ने दिया पार्टी को अल्टीमेटम, देखें वीडियो

आरोप है कि चंद्रशेखर गुपचुप तरीके से लोकसभा चुनाव को लेकर गोपनीय बैठक कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बैठक में 50 से अधिक लोग शामिल थे। इस पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले का दोषी मानते हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर थाना परतापुर में दर्ज की है। बताया जाता है कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज सुबह क्षेत्र के गीता भवन में गुपचुप तरीके से बैठक कर रहे थे। जानकारी के अनुसार मेरठ के परतापुर थाने में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ। रविवार सुबह अपने समर्थकों के साथ भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर दिल्ली रोड के गीता भवन में गोपनीय बैठक कर रहे थे। इसकी जानकारी थाना परतापुर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और बिना अनुमति बैठक करने पर चंद्रशेखर समेत तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा समर्थकों के खिलाफ किया आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे पहले बिना अनुमति रैली निकाले जाने को लेकर भी उन पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

यह भी पढ़ेंः इस अहम सीट पर चुनाव लड़ने से रोका तो अमरण अनशन पर बैठा ये संगठन

इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार रिठानी चौकी इंचार्ज गौरव राणा की तरफ से भीम आर्मी के चंद्रशेखर के खिलाफ अनुच्छेद 188 और 171-जे व आचार संहिता उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर अधिकांश लोग वहां से भाग खड़े हुए। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से जब अनुमति कागज मांगा गया तो वे उसे नहीं दिखा सके। वे यह भी नहीं बता सके कि किसकी अनुमति से वे बैठक कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश