
शिवपाल ने गठबंधन की बढ़ार्इ मुश्किलें, मुस्लिम प्रत्याशी का टिकट काट गुर्जर प्रत्याशी पर खेला दांव
नोएडा।लोकसभा चुनावों में मायावती की गृहजनपद लोकसभा सीट पर गठबंधन उम्मीदवार को टक्कर देने के लिए शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया। रविवार शाम को पार्टी की आेर से जारी सूची में मुस्लिम प्रत्याशी का नाम काटकर क्षेत्र के ही कद्दावर गुर्जर नेता को प्रत्याशी घोषित किया गया।जिसके बाद से राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि इससे सपा-बसपा को भारी नुकसान के साथ ही मुश्किलें बढ़ सकती है।
इस मुस्लिम प्रत्याशी का टिकट काटकर गुर्जर नेता को सौंपा
दरअसल कुछ दिन पहले ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से मोहम्मद जावेद को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन अचानक ही रविवार को शिवपाल ने जावेद का टिकट काटकर ग्रेटर नोएडा के जितेंद्र कसाना को मायावती के गृहजनपद यानि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया। जितेंद्र कसाना के पिता बिहारी सिंह क्षेत्र के बड़े आैर लोकप्रिय किसान नेता रहे है।वहीं जितेंद्र कसाना करीब 20 सालों से राजनीति से जुड़े हुये है। वह इससे पहले पूर्व राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष रह चुके है। इन्होने दिल्ली के दयाल सिंह कालेज से स्नातक की है।
गठबंधन की इस वजह से बढ़ सकती है दिक्कत
वहीं शिवपाल के अचानक ही मुस्लिम प्रत्याशी को बदलकर गुर्जर नेता को लोकसभा प्रत्याशी बनाने से गठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती है। इसकी वजह बसपा उम्मीदवार का भी गुर्जर समुदाय आैर ग्रेटर नोएडा से होना है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एेसे में दोनों ही पार्टी के गुर्जर नेता होने की वजह से क्षेत्र के लोगों की वोट बंट जाएगी। वहीं दोनों उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर हो सकती है।
Updated on:
24 Mar 2019, 7:38 PM IST
Published on:
24 Mar 2019, 7:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.