
भाजपा ने इस सांसद को बनाया लोकसभा उम्मीदवार तो लोगों ने फूंका पुतला
बिजनौर।लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टी के प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिये तरह तरह के वादे कर रहे हैं।वहीं बिजनौर के नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट के बीजेपी सांसद डॉ यशवंत सिंह को फिर से बीजेपी द्वारा नगीना से प्रत्याशी बनाया गया है। इस पर कर्इ इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।इतना ही नहीं धामपुर नजीबाबाद विधानसभा सीट के लोगों ने सांसद का जमकर विरोध करने के साथ ही पुतला फूंका।
भाजपा ने दोबारा इसी सीट से सौंपा टिकट
2014 में बीजेपी ने नगीना सुरक्षित सीट से मेरठ के रहने वाले डॉ यशवंत सिंह को टिकट दिया था।इस टिकट पर यशवंत ने सपा के प्रत्याशी यशवीर सिंह को 1 लाख वोटों से हराया था। जिसके बाद इस सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर से शनिवार को सांसद पर भरोसा करते हुए डाॅ यशवंत सिंह को टिकट दिया है। टिकट की घोषणा के बाद से लोकसभा सीट के कई विधानसभाओं क्षेत्रो में सांसद का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। स्थानीय लोगो ने सांसद का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन कर इस सीट से दूसरे प्रत्यशियों को टिकट देने की बात कही है। लोगों का कहना है कि 5 साल में सांसद ने कोई भी विकास कार्य नहीं किया। यहां तक कि अपने गांव गोद लिये तिसौत्रा में कोई भी काम नहीं कराया है।जिसको लेकर सांसद का विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
Updated on:
24 Mar 2019, 6:53 PM IST
Published on:
24 Mar 2019, 6:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.