2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती की गृहजनपद लोकसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार का सपा नेता ने किया विरोध, बढ़ सकती हैं मुश्किलें- देखें वीडियो

-लोकसभा क्षेत्र में बसपा उम्मीदवार के आॅफिस खोलने आैर न पूछने पर नाराज हुए सपा नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Mar 2019, 6:03 PM IST

news

मायावती की गृहजनपद लोकसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार का सपा नेता ने किया विरोध, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बुलंदशहर।2019 के चुनावी रण में प्रत्याशियों के लिए लोकसभा की डगर आसान नज़र नहीं आ रही है। जहां सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद प्रत्याशित घोषित हो गए हैं।वहीं मायावती के गृहजनपद में ही बसपा उम्मीदवार के प्रति सपा पदाधिकारियों आैर कार्यकर्ताआें में नाराजगी है। गौतमबुद्धनगर से गठबन्धन प्रत्याशी सतवीर नागर के लोकसभा क्षेत्र के ककोड़ में कार्यालय उद्घाटन से पहले ककोड़ के सपा नगर अध्यक्ष, बसपा के कुछ कार्यकर्ताओं पर मनमानी का आरोप लगाकर बगावती सुर में बोलते नज़र आये। जिसके बाद से यहां मतभेद की चर्चा गर्म हो गर्इ है।

सपा नेताआें ने इस बात पर जतार्इ नाराजगी

गौतमबुद्धनगर से गठबन्धन प्रत्याशी सतवीर नागर के लोकसभा क्षेत्र के ककोड़ में कार्यालय उद्घाटन से पहले ककोड़ के सपा नगर अध्यक्ष, बसपा के कुछ कार्यकर्ताओं पर मनमानी का आरोप लगाकर बगावती सुर में बोलते नज़र आये। सपा नगर अध्यक्ष एहसान अली ने बताया कि गठबंधन के जो प्रत्याशी आए हैं। उन्होंने हम लोगों से कोई बातचीत नहीं की। इतना ही नहीं ककोड़ की जगह बाहर के लोग आकर इस क्षेत्र में आॅफिस खोल रहे हैं। हम इसका विरोध करते हैं। उधर बसपा प्रत्याशी सतवीर नागर ने कहा कि एेसा कोर्इ विरोध नहीं है। छोटा मोटा विरोध तो होता है, मैं इस संबंध में जल्द ही सपा नगर अध्यक्ष एहसान अली से बात करूंगा। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन का बड़ा परिवार है। एेसे में परिवार में व्यक्तिगत तौर पर नाराज़गी चलती रहती हैं,लेकिन यह गुस्सा महज़ कुछ देर का होता है। जबकि परिवार दुखः-सुख में एक साथ खड़ा नज़र आता है।साथ ही सतवीर का दावा है कि सपा-बसपा और रालोद कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से उनके साथ खड़े हैं।

केंद्रीय मंत्री के बयान पर दिया यह जवाब

महेश शर्मा द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकट बेचने वाले बयान पर पलटवार करते हुए बसपा उम्मीदवार सतवीर नागर ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, इसलिए मुझे गौतमबुद्धनगर लोकसभा से गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया है। महेश शर्मा महाभारत के संजय नहीं हैं और ना ही उन्होंने पैसा गिना है, फिर भी महेश बे-बुनियादी बयान देते हैं।