13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद की पत्नी का आॅडियो वायरल होने के बाद दिल्ली तक मचा हड़कंप, जाने क्या है मामला

- प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही वायरल हुआ आॅडियो, जांच में जुटी पुलिस -सांसद की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत, पति की छवि आैर पार्टी को बदनाम करने की बतार्इ साजिश
less than 1 minute read
Google source verification
news

भाजपा सांसद की पत्नी का आॅडियो वायरल होने के बाद दिल्ली तक मचा हड़कंप, जाने क्या है मामला

बुलंदशहर।लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक माहौल बना हुआ है, वहीं यूपी के बुलंदशहर लोकसभा सीट पर एक आॅडियो वायरल हो चला है।आॅडियो में एक महिला ने खुद को सांसद की पत्नी बताकर दूसरी महिला से पति के विवाहेत्तर संबंध होने की बात कही है।अब यह आॅडियो वायरल हो चला है।इसके बाद सामने आर्इ सांसद की पत्नी ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर आॅडियो में अपनी आवाज न होने व उनके नाम पर इस तरह की आॅडियो वायरल करने वालों पर कार्रवार्इ की मांग की है।

यह भी पढ़ें-माॅर्निंग वाॅक पर निकले रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बदमाशों ने किया एेसा हाल, देखते ही मचा हड़कंप- देखें वीडियो

सांसद को दोबारा टिकट मिलने के बाद वायरल हुआ आॅडियो

वहीं यह आॅडियो तब सामने आया।जब बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद डाॅ भोला सिंह को पार्टी ने दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया।इसी के बाद एक आॅडियो वायरल हो चला है। इसमें दो महिलाएं बात कर रही है। इनमें एक महिला खुद को सांसद की पत्नी बता रही है। जबकि दूसरी भाजपा महिला कार्यकर्ता है। इसमें खुद को सांसद की पत्नी बताने वाली महिला ने अपने पति के वरिष्ठ नेता की बेटी से संबंध होने की बात बोली है। वहीं इस आॅडियो के समाने आने पर सांसद की पत्नी ने इसे नकारते हुए मामे की शिकायत एसएसपी को दी है। उन्होंने एसएसपी को शिकायत देकर पति की छवि आैर पार्टी को बदनाम करने के लिए इसे साजिश बताया है। इसके साथ ही आॅडियो एसएसपी एन. कोलांचि ने बताया कि सांसद डॉ. भोला सिंह की पत्नी ने तहरीर दी है। पूरी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग