1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माॅर्निंग वाॅक पर निकले रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बदमाशों ने किया एेसा हाल, देखते ही मचा हड़कंप- देखें वीडियो

- पुलिस मामले की जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 25 Mar 2019, 12:23 PM IST

news

माॅर्निंग वाॅक पर निकले रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बदमाशों ने किया एेसा हाल, देखते ही मचा हड़कंप- देखें वीडियो

गाजियाबाद।हर रोज की तरह गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में सोमवार सुबह माॅर्निंग वाॅक पर निकले रिटायर्ड पुलिसकर्मी की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।जिन्हें आनन-फानन में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब आधा दर्जन गोलिया चलाई गई हैं। तीन गोली लगने से शब्बर जैदी की मौके पर ही मौत हो गई।बहरहाल इस वारदात के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यूपी पुलिस से रिटायर्ड हुए थे पुलिसकर्मी

जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी देहात नीरज कुमार ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल कॉलोनी में शब्बीर जैदी नाम के एक हेड कांस्टेबल रहते थे। जोकि यूपी पुलिस से रिटायर्ड थे। और फिलहाल प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे। सोमवार सुबह के वक्त वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जब तक लोग कुछ समझपाते बदमाश मौके से फरार हो गये। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही शब्बीर जैदी ने दम तोड़ दिया।

प्राॅपर्टी का हो सकता है विवाद

वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर हत्या करने वाले कौन लोग थे।और किस कारण से उनकी हत्या की गई है। वहीं पुलिस अधिकारी आंशका जता रहे है। बहरहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि इनकी हत्या लूटपाट के उद्देश्य से नहीं बल्कि प्रॉपर्टी विवाद में की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।