
BIG BREAKING: समाजवादी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे आजम खान
रामपुर. लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी बड़े दलों के उम्मीदवारों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। हांलाकि अभी तक रामपुर लोक सभा सीट पर अभी तक किसी पार्टी ने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन आज सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। सपा ने रामपुर लोकसभा सीट से पहली बार अपने कद्दावर पूर्व मंत्री आजम खान पर दांव आजमाते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि यह सीट सपा-बसपा आैर रालोद गठबंधन में सपा के खाते में आर्इ है। रामपुर में आजम खान की अच्छी पकड़ है। आजम खान रामपुर विधानसभा से 11 में से 9 बार चुनाव जीत चुके हैं। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी ने इस बार आजम खान पर दांव खेला है।
उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में पांच बार मंत्री रहे आजम खान पहली बार लोकसभा चुनाव में उतर चुके हैं। सपा रामपुर से इस बार अपने दिग्गज नेता आैर विधायक आजम खान की लोकप्रियता को भुनाने के लिए उन्हें लोकसभा चुनाव में उतार दिया है। बता दें कि 40 साल के राजनीतिक जीवन में आजम ने इससे पहले कभी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा है।
आजम खान के नाम का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। हांलांकि इससे पहले आजम खान ने अपने चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला पार्टी हाई कमान पर छोड़ दिया था। उनका नाम घोषित होते ही विरोधी खेमे में हलचल तेज हो चुकी है अब देखना यह है कि भाजपा उनके खिलाफ किसे चुनाव मैदान में उतारती है।
Published on:
24 Mar 2019, 10:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.