1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: तीन तलाक पर बिल पास कराने वाली समीना ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, बोलीं- जयप्रदा और आजम के रिश्ते को करूंगी उजागर

तीन तलाक, हलाला और बहू विवाह के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने वाली डॉ. समीना बेगम ने भाजपा से मांगा टिकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Mar 2019, 1:38 PM IST

azam khan and samina Begum

तीन तलाक पर बिल पास कराने वाली समीना ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, बोलीं- जयप्रदा और आजम के रिश्ते को करूंगी उजागर

रामपुर. तीन तलाक, हलाला और बहू विवाह के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने वाली डॉ. समीना बेगम ने साफ कर दिया है कि वह रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने रामपुर में आज कहा है कि मैंने भाजपा से टिकट की मांग की है। अगर भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर जयाप्रदा को दे दिया तो वह भाजपा के खिलाफ में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगी। इस दौरान उन्होंने आजम खान के साथ ही जयप्रदा और अमर सिंह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वह जनता के सामने आजम और जयप्रदा के रिश्ते को उजागर करूंगी और बताऊंगी कि जयप्रदा रामपुर क्यों आई थी।

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे आजम खान

समीना बेगम ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि दस साल तक रामपुर की जनता ने आजम खान और जयप्रदा के के तमाशे को झेला है, लेकिन अब यह बात जगजाहिर हो चुकी है। इनके चक्कर में रामपुर का विकास रुक गया है। रामपुर में इज्जतदार बहन-बेटियां भी रहती हैं। उन्होंने कहा कि उन दिनों रोज-रोज उनकी जो बातें टीवी पर आती थीं क्या वह अच्छी लगती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं महिला होकर महिला पर आरोप लगा रही हूं। वह महिला है तो महिला की तरह रहे।

यह भी पढ़ें- मृगांका सिंह ने लोकसभा टिकट कटने पर गुस्साए BJP समर्थकों से की ये भावुक अपील, देखें वीडियो-

समीना बेगम ने आगे कहा कि मैंने खुद टीवी पर देखा और सुना है उसको लेकर बात कह रही हूं। आजम खान ने खुद इस तरह के अल्फाज उनके लिए बोले हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जयाप्रदा यहां क्यों आई थी या आजम खान क्यों लाये थे, यह उनका अल्लाह जानता है, लेकिन यह सच है कि जयाप्रदा को रामपुर के विकास के लिए यहां नही लाया गया था। समीना ने कहा कि मैं रामपुर से चुनाव लडूंगी। जब में अपनी बनाई हुई कमेटी के खिलाफ आ सकती हूं तो आजम खान और जयाप्रदा मेरे सामने हैं क्या?। मैंने भाजपा को सपोट किया है। इसलिए उन्हीं से टिकट मांगा है। अगर बीजेपी टिकट देती है तो ठीक है, वर्ना मैं निर्दलीय लडूंगी।

यह भी पढ़ें- टिकट कटने से नाराज इस महिला नेत्री ने बुलाई महापंचायत, भाजपाइयों की बगावत से मुश्किल में हाईकमान

कौन हैं यह समीना बेगम

बता दें कि समीना बेगम को उनके पति ने तीन तलाक दे दिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरा निकाह किया तो दूसरे पति ने भी तीन तलाक दे दिया। इसके बाद अपने दो सोहरों के जुल्म को लेकर समीना ने देश की सबसे बड़ी अदालत का दरबाजा खटखटाया और खुद के इंसाफ के लिए लड़ने को घर से बाहर निकलीं। हालांकि अभी तक समीना बेगम को न्याय नहीं मिला है, लेकिन देश की बाकी महिलाओं के साथ तलाक को लेकर कानून बनवाने की आवाज बुलंद की है। उसके बाद ही तीन तलाक का बिल पास हो सका है। समीना बेगम की रामपुर में नानिहाल भी है।

यह भी पढ़ें- टिकटों को लेकर सपा-बसपा गठबंधन में कंफ्यूजन, बदले जा सकते हैं कई प्रत्याशी, देखें वीडियो