
VIDEO: शराब के नशे में धुत वर्दीधारी का एेसा हाल नहीं देखा होगा आपने
बिजनौर. शराब के नशे में धुत एक पुलिस होमगार्ड बिजनौर रोडवेज बस अड्डे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शराबी होम गार्ड को बाइक पर बिठाकर थाने ले गई है। हालांकि अभी पता नहीं चल सका कि शराबी होमगार्ड किस थाने में नियुक्त है और शराब की हालत में यहां कैसे पहुंचा।
बिजनौर के बस अड्डे के पास सड़क किनारे एक होमगार्ड का कर्मी काफी समय से पड़ा था। जब राहगीरों ने पास जाकर देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी किसी तरह शराबी होमगार्ड को बाइक पर बिठाकर थाने ले गए। बता दें कि होमगार्ड नशे में इतना धुत था कि उसे अपने नाम का भी पता नहीं था। वह यहां कैसे पहुंचा ये भी नहीं बता पा रहा था। बरहाल मौके पर पहुंची पुलिस होमगार्ड को थाने ले गई है और नशा कम होने पर पूछताछ करने की बात कह रही है।
Published on:
27 Mar 2019, 2:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.