रांची

झारखंड पुलिस को मिली बडी कामयाबी,भाजपा नेत्री व दत्तक पुत्र हत्याकांड का हुआ खुलासा,ऐसी बात आई सामने

रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने मंगलवार को रांची में पत्रकारों को बताया कि इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा...
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 8:52 PM IST
jharkhand police
jharkhand police

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): रांची पुलिस ने भाजपा नेत्री और निजी पब्लिक नर्सरी स्कूल की प्रिंसिपल आरती कुमार और उनके दस वर्षीय पुत्र रिहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड को लूटपाट और डकैती के मकसद से पूर्व प्रिंसिपल के पूर्व से परिचितों ने ही अंजाम दिया था।


रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने मंगलवार को रांची में पत्रकारों को बताया कि इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्याकांड को लेकर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल टीम की भी सहायता ली गयी, अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर आज सुबह खूंटी से राजेश कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ के क्रम में उसने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य अपराधियों राहुल कुमार सिंह, आशीष घोष, जयकुमार सिंह व सोहराई लोहरा का नाम बताया।उन्होंने बताया कि लूटकांड में शामिल राजेश पूर्व में इस घर से परिचित था और वह पहले ही उस स्कूल में वैन चालक के रूप में काम कर चुका है। राजेश की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। जबकि कांड में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।


पूछताछ के क्रम में उसने भरतटोली स्थित अपने घर के सामने से पुटुस की झाड़ी में जला हुआ कपड़ा के बारे में भी बताया, पुलिस ने उस जले कपड़े के अवशेष को भी बरामद कर लिया है। लूटकांड के बाद कुछ कागजात एवं सोने के गहने को राजेश ने अपने घर में ही छिपाकर रखा था, उसके घर में कोने में रखे बक्से से एक कान टॉप्स, एक न्यायिक स्टांप पेपर, जिसपर मृतका आरती का फोटो लगा है, एसबीआई का पासबुक भी बरामद किया गया।


इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। बताया गया है कि जिन अपराधियों ने स्कूल की प्रिंसिपल और उनके बेटे की हत्या की थी वो सभी प्रिंसिपल से पूर्व से परिचित थे। उनमें से एक का बेटा उसी स्कूल में पढ़ा करता था। सभी स्कूल परिसर स्थित प्रिंसिपल के आवास में केवल लूटपाट करने गए थे, लेकिन इस दौरान प्रिंसिपल का बेटा एक अपराधी को पहचान गया। जिसकी वजह से अपराधियों ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों के शवों को फंदे से लटका दिया था।

Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल