रांची

राजनाथ ने विपक्ष को दी वाजपेयी-मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित करने की चुनौती

भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defemce Minister challenge ) ने विपक्ष स्वर्गीय वाजपेयी और प्रधानमंत्री मोदी ( Vajpae and Modi ) पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप साबित ( Proved allegations ) करने की चुनौती दी है।      
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2019, 5:50 PM IST
राजनाथ ने विपक्ष को दी वाजपेयी-मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित करने की चुनौती
राजनाथ ने विपक्ष को दी वाजपेयी-मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित करने की चुनौती

गिरिडीह(रवि सिन्हा): भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defemce Minister challenge to opposition on courrption) ने विपक्ष स्वर्गीय वाजपेयी और प्रधानमंत्री मोदी ( Vajpae and Modi ) पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप साबित ( Proved the allegations ) करने की चुनौती दी है। सिंह ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए झारखंड में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया है। रक्षा मंत्री गिरिडीहजिले के बगोदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व अटल बिहारी वाजपेयी व नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के साढ़े 10 करोड़ परिवारों में शौचालय बनवाए महिलाओं को घर घर में गैस सिलेंडर दिलाने का काम किया है।

रघुवर सरकार की सराहना
राज्य की रघुवर दास सरकार ने चूल्हा व डबल सिलेंडर देने का काम किया। गाँव-गाँव विजली पहुचाने का काम चल रहा है। गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का बीमा देने का काम किया। सरकार किसी गरीब को बीमारी से मरने नहीं देगी। घर घर में जल नल से मिलेगा। जिसे प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है उन्हें 24 तक आवास मिलेगा।

ेकथनी करनी में अंतर नहीं
उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने मंदिर बनबाने की घोषणा की थी और आज वह पुरा होने जा रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाने का आश्वासन दिया था और एक देश से दो विधान व दो प्रधान समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भाजपा ने बनाया और आज झारखंड देश के टॉप 7 राज्यो की श्रेणी में आ गया। देश का जब गाँव व किसान खुशहाल होगा तभी भारत खुशहाल होगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा विश्व में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि झारखंड से नक्सल को पुरी तरह समाप्त किया जायेगा।

पाकिस्तान पर प्रहार
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सैकड़ो आतंकवादी मारे गए हैं। अब राफेल आ गया है। पाकिस्तान नहीं सुधरा तो भारत की धरती से मुँहतोड़ जबाब देंगे। उन्होंने कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है और छेडऩे वाले को छोड़ते नहीं है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल