Jharkhand Accident News: झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसा रांची-पटना हाईवे पर उस समय हुआ, जब बिहार के नालंदा जिले से श्रद्धालुओं को लेकर राजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।