इसरो के अनुसार इस इंजन का इस्तेमाल एनजीएलवी में होगा। संगठन की योजना 2040 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने की है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर यह रॉकेट बनाया जा रहा है। भविष्य में इसका उपयोग मानव मिशनों में भी होगा। इंजन का विकास इसरो के द्रव प्रणोदन प्रणाली केंद्र में हो रहा है, जिसे प्रोपल्शन केंद्र और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का सहयोग मिल रहा है।
परीक्षण में गैस जनरेटर चैंबर का दबाव 31.5 बार रखा गया, जो इंजन के लगभग 60 प्रतिशत थ्रस्ट के बराबर है। इस दौरान प्रज्वलन सुचारु और दहन स्थिर रहा। इससे साबित हुआ कि डिजाइन 60 प्रतिशत क्षमता के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।