28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / शरद पवार की पार्टी में दो फाड़ के आसार! रोहित पवार बोले- रिश्ते नहीं, विचारधारा के साथ था और रहूंगा

शरद पवार की पार्टी में दो फाड़ के आसार! रोहित पवार बोले- रिश्ते नहीं, विचारधारा के साथ था और रहूंगा

Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) में मतभेद के बीच रोहित पवार के ट्वीट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी रिश्तों से ऊपर विचारधारा के साथ खड़े थे और आगे भी यही रुख रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:28 PM IST

Rohit Pawar

रोहित पवार (Photo: IANS/File)

Rohit Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दो मत सामने आने के बीच विधायक रोहित पवार के एक ट्वीट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि 2022 में अजित पवार ने अलग फैसला लिया था, तब रिश्ते को किनारे रखकर वे विचारधारा के साथ खड़े रहे थे। आज भी और भविष्य में भी उनकी यही भूमिका रहेगी। उनके इस बयान को पार्टी के भीतर चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि क्या रोहित पवार इस मुद्दे पर शरद पवार की पार्टी से अलग रुख अपना सकते हैं?

नहीं बन पा रही है एकराय

दरअसल केंद्र सरकार के इस विधेयक को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) में एक राय नहीं बन पा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता जितेंद्र आव्हाड ने मीडिया से बातचीत में विधेयक का समर्थन करने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद पार्टी के भीतर चर्चा तेज हो गई। कुछ अन्य नेताओं ने भी समर्थन के संकेत दिए हैं। हालांकि पार्टी की आधिकारिक भूमिका को लेकर अब भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। इस बीच रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पहले ट्वीट में रामायण और महाभारत का जिक्र करते हुए लिखा कि त्याग के रामायण के बजाय स्वार्थ की नींव पर खड़ा महाभारत इन दिनों देखने को मिल रहा है।

राजनीतिक गतिविधियों पर तंज

उनके इस बयान को पार्टी के भीतर चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर तंज माना जा रहा है। दूसरे ट्वीट में रोहित पवार ने अजित पवार का जिक्र करते हुए कहा कि जब 2022 में अजित पवार ने अलग फैसला लिया था, तब उन्होंने रिश्ते को किनारे रखकर विचारधारा के पक्ष में लड़ाई लड़ी थी। आज भी और आगे भी उनकी यही भूमिका रहेगी। रोहित पवार ने अपने ट्वीट में अजित पवार की मौत के मामले की जांच का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने लिखा कि उनको गए 10 महीने हो चुके हैं, लेकिन उनके हादसे या साजिश के मामले में अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज हुई है और न ही कोई जांच हुई है।

तेज हुई मतभेद की चर्चा

उन्होंने आरोप लगाया कि इतने बड़े नेता के जाने के बाद भी जांच को लेकर किसी को चिंता नहीं है। कई लोगों ने सच के बजाय सत्ता को महत्व दिया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अजित पवार और जनता के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। रोहित पवार के इन बयानों से पार्टी के भीतर मतभेद की चर्चा और तेज हो गई है। खासकर विधेयक पर जितेंद्र आव्हाड के समर्थन वाले बयान और रोहित पवार के वैचारिक रुख को लेकर अब पार्टी नेतृत्व की भूमिका पर सबकी नजर है।