28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / शरद पवार की राजनीति पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, कहा- तीन साल पहले की गई भविष्यवाणी अब होती दिख रही सच

शरद पवार की राजनीति पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, कहा- तीन साल पहले की गई भविष्यवाणी अब होती दिख रही सच

Maharashtra Politics: परिसीमन विधेयक पर समर्थन के ऐलान के बाद शरद पवार की पार्टी के सत्ता पक्ष के करीब जाने की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच राज ठाकरे ने पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तीन साल पहले ही राष्ट्रवादी के दूसरे गुट के सत्ता में जाने की बात कही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 28 Nov 2026, 6:08 PM IST

Raj Thackeray

राज ठाकरे (File Photo: IANS)

Raj Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शरद पवार की पार्टी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। परिसीमन विधेयक पर समर्थन के ऐलान के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के सत्ताधारी गठबंधन के करीब जाने की चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तीन साल पहले ही राष्ट्रवादी के दूसरे गुट के भी सत्ता में शामिल होने की बात कही थी। अब उनका वही अंदाजा सही साबित होता दिख रहा है।

पवार पर साधा निशाना

दरअसल कांग्रेस परिसीमन विधेयक का विरोध कर रही है, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने इस विधेयक का समर्थन करने का ऐलान किया है। पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र आव्हाड ने इसकी घोषणा की। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले को निशाने पर लिया। अब राज ठाकरे ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा कि 2 जुलाई 2023 को जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक गुट अलग होकर भाजपा के साथ गया था, तब उन्होंने कहा था कि दूसरा गुट भी कुछ समय बाद सत्ता की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल तक दोनों गुटों ने आपस में लड़ाई का दिखावा किया और अब दूसरा गुट भी सत्ता में शामिल होने की राह पर निकल पड़ा है। राज ठाकरे ने इसे पवार की राजनीति का ऐसा खेल बताया, जिसे बहुत कम लोग समझ पाते हैं।

अजित पवार के अलग होने पर भी की थी टिप्पणी

जुलाई 2023 में अजित पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक गुट भाजपा के साथ सरकार में शामिल हो गया था। उस समय राज ठाकरे ने कहा था कि शरद पवार की पार्टी का दूसरा गुट भी आगे चलकर सत्ता में शामिल होगा। तब उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि शरद पवार को उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ना था और इसकी शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रवादी का पहला गुट सत्ता की ओर रवाना हो गया है और समय आने पर दूसरा गुट भी सत्ता में शामिल हो जाएगा।

महाराष्ट्र की राजनीति पर जताई थी चिंता

राज ठाकरे ने उस समय महाराष्ट्र की राजनीति पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा को एकनाथ शिंदे को मिल रहा ज्यादा महत्व पसंद नहीं था और उसने इसका रास्ता निकाल लिया। इस पूरी राजनीतिक उठापटक से देश के सामने महाराष्ट्र की राजनीति की खराब तस्वीर जा रही है। उन्होंने कहा था कि जिस महाराष्ट्र ने देश को नई दिशा देने का काम किया, वहां की राजनीति इतने निचले स्तर पर पहुंच गई है। राज्य में आगे क्या देखने को मिलेगा, इस बारे में सोचकर भी चिंता होती है। राज ठाकरे ने जनता से सवाल किया था कि क्या महाराष्ट्र के लोग सत्ता के लिए चल रहे इस राजनीतिक खेल को चुपचाप देखते रहेंगे या आने वाले चुनावों में इसे रोकने के लिए अपना फैसला सुनाएंगे।