28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘लोग मानते हैं उनके वोट चोरी हो रहे’, परिसीमन बिल को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस, BJP को घेरा

‘लोग मानते हैं उनके वोट चोरी हो रहे’, परिसीमन बिल को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस, BJP को घेरा

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा अब अपनी मर्जी से, जब चाहे तब चुनावों में धांधली नहीं कर सकती, क्योंकि देश की जनता इस बात को समझ चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि चुनावों में धांधली करने का विचार अब पुराना हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 28 Nov 2026, 6:10 PM IST

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Photo-ANI)

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने महिला आरक्षण के नाम पर लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की कवायद दरअसल देश के चुनावी नक्शे को भाजपा के अनुकूल बनाने का एक माध्यम है।

850 सीटें ही क्यों? इसका जवाब असम-जम्मू-कश्मीर में छिपा है: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है और इसे कल भी लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि 850 सीटें ही क्यों? इसका जवाब असम और जम्मू-कश्मीर में छिपा है। जब आपके पास फेरबदल करने के लिए 850 सीटें होती हैं, तो आप भारत के चुनावी मानचित्र को बड़े पैमाने पर बदल सकते हैं। इससे भाजपा को अपने विरोध में रहने वाले समुदायों का प्रतिनिधित्व कमजोर करने और चुनिंदा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का मौका मिल जाएगा।

चुनाव आयोग और 2024 के चुनावों पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चुनावों में गड़बड़ी के आरोपों से बचने के लिए यह नया रास्ता निकाल रही है। उन्होंने चुनाव आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया, खुद चुनाव आयोग ने कहा है कि 2024 में 14 करोड़ ऐसे लोगों ने मतदान किया जो पात्र मतदाता नहीं थे। चुनाव आयोग के ही अनुसार 2024 का चुनाव अवैध था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सीटों का पुनर्निर्धारण किया गया और असम में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए पूरे राज्य की चुनावी संरचना बदली गई। बिहार में मतदाताओं के नाम काटे गए, जबकि पश्चिम बंगाल में 100 से अधिक सीटों पर गड़बड़ी की गई।

हमारे पास पर्याप्त जानकारी, जल्द करेंगे खुलासा

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि विपक्ष ने उन्हें घेर लिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास ज्ञानेश कुमार के बारे में पर्याप्त जानकारी है और वे बच नहीं पाएंगे। हम जल्द ही वह जानकारी सार्वजनिक करने जा रहे हैं। अपने आंतरिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि देश के 80 प्रतिशत लोग और लगभग शत-प्रतिशत युवा पीढ़ी (जेन-जेड) यह मानती है कि चुनावों में हेराफेरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता इस बात को समझ चुकी है, इसलिए सरकार यह नई योजना लेकर आई है।