28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत, प्रफुल्ल पटेल बोले- शरद पवार एनडीए में शामिल हों तो बहुत खुशी होगी

महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत, प्रफुल्ल पटेल बोले- शरद पवार एनडीए में शामिल हों तो बहुत खुशी होगी

Maharashtra Politics: प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि उन्होंने शरद पवार से कई बार एनडीए में शामिल होने को लेकर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि शरद पवार एनडीए में आते हैं तो उन्हें और खुशी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 28 Nov 2026, 7:22 PM IST

Sharad Pawar

शरद पवार (File Photo: IANS)

Sharad Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शरद पवार के एनडीए में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि उन्होंने शरद पवार से कई बार एनडीए में शामिल होने को लेकर बात की है। यदि शरद पवार भी एनडीए का हिस्सा बनते हैं तो यह और खुशी की बात होगी। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में एनडीए में शामिल होना एक अच्छा फैसला होगा।

'सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी'

पटेल ने कहा कि राजनीति में सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी होता है। कुछ लोग फैसलों का समर्थन करते हैं तो कुछ आलोचना करते हैं। जो लोग आलोचना कर रहे हैं, उन्हें करने दीजिए। उन्होंने साफ किया कि शरद पवार के प्रति उनके मन में हमेशा सम्मान और निष्ठा रही है और आगे भी रहेगी। यदि उन्हें पता चलता है कि शरद पवार की तबीयत खराब है तो वे सबसे पहले उनसे मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा कि पवार कल भी उनके नेता थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। वे उनसे लगातार बातचीत करते रहते हैं।

विधेयक और एनडीए में शामिल होना अलग-अलग मुद्दे

परिसीमन विधेयक को लेकर पटेल ने कहा कि इस विधेयक का समर्थन करना और गठबंधन में शामिल होना दो अलग-अलग बातें हैं। विधेयक के समर्थन को किसी राजनीतिक गठबंधन से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शरद पवार को एनडीए में शामिल होने के बारे में कोई फैसला करना है तो उन्हें अलग से पत्र देना होगा। पटेल ने कहा कि जब उनकी पार्टी गठबंधन में थी, तब अजित पवार ने पार्टी की ओर से अलग पत्र दिया था। इसके बाद वे एनडीए में शामिल हुए थे। इसी तरह शरद पवार और सुप्रिया सुले को भी एनडीए में आने का फैसला करना है तो इस विधेयक से अलग अपनी राजनीतिक भूमिका स्पष्ट करनी होगी।

महिला आरक्षण के साथ सीटों का पुनर्गठन भी जरूरी

महिला आरक्षण और विधेयक के मुद्दे पर पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी पहले से ही इन दोनों विषयों के समर्थन में रही है। महिला आरक्षण देश की जरूरत है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का पुनर्गठन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले हर 15 साल में मतदाता क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव किया जाता रहा है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में भी आबादी के आधार पर बदलाव होते रहे हैं। शहरों की आबादी तेजी से बढ़ रही है, इसलिए वहां भी सीटों का पुनर्गठन जरूरी है।