28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / भारत में मौसम का मिजाज क्यों बदल रहा है? पांच साल में बढ़ीं चरम मौसमी घटनाएं, जानिए मौतों और फसल नुकसान के आंकड़े

भारत में मौसम का मिजाज क्यों बदल रहा है? पांच साल में बढ़ीं चरम मौसमी घटनाएं, जानिए मौतों और फसल नुकसान के आंकड़े

भारत में चरम मौसमी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जानिए 2022 से 2026 के बीच मौसम की मार से हुई मौतों, फसल नुकसान, बाढ़, ओलावृष्टि और जलवायु परिवर्तन के प्रमुख कारणों की पूरी जानकारी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 29 Nov 2026, 4:00 AM IST

Climate news

AI Image-(ChatGpt)

Climate India 2026 Report: अब मौसम की मार किसी एक मौसम या इलाके तक सीमित नहीं है। सर्दियों में असामान्य गर्मी, गर्मियों में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश तथा मानसून में लगातार बाढ़ और भूस्खलन। देश में चरम मौसमी घटनाओं का समय और स्वरूप दोनों बदल रहे हैं। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) और डाउन टू अर्थ की क्लाइमेट इंडिया 2026 रिपोर्ट के पांच साल के अध्ययन में यह बदलाव साफ दिखाई देता है। जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान देश में 273 में से 251 दिन किसी न किसी हिस्से में चरम मौसमी घटनाएं दर्ज की गईं। इनसे 3,220 लोगों की मौत हुई और 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई।

पांच साल में कैसे बदला मौसम का कैलेंडर

रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में साल के पहले नौ महीनों में 88 फीसदी दिन चरम मौसमी घटनाओं से प्रभावित रहे। 2023 में यह आंकड़ा 86 फीसदी था, जो 2024 में बढ़कर 93 फीसदी और 2025 में 99 फीसदी तक पहुंच गया। 2026 में सितंबर तक यह 92 फीसदी रहा। यानी मौसम की मार अब साल के लगभग हर हिस्से में दर्ज हो रही है। मौसम की घटनाओं के स्वरूप में भी बदलाव दिखा है। 2022 में जनवरी-सितंबर के दौरान बिजली और तूफान 159 दिन दर्ज हुए थे, जबकि भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन 157 दिन हुए। 2025 में भारी बारिश-बाढ़-भूस्खलन वाले दिनों की संख्या बढ़कर 259 हो गई। 2026 में भी ये घटनाएं 223 दिन दर्ज हुईं। वहीं बिजली और तूफान 2026 में 202 दिन दर्ज किए गए। प्री-मानसून यानी मार्च-मई में ओलावृष्टि और आंधी का खतरा बढ़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-मई 2026 में 80 फीसदी दिनों में ओलावृष्टि की घटनाएं हुईं।

दुनिया में भी मौसम की मार

विश्व मौसम संगठन (डब्ल्यूएमओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2026 के बीच वैश्विक औसत तापमान औद्योगिक काल से पहले के स्तर से 1.47 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 2023 से 2026 तक के चार साल रिकॉर्ड के सबसे गर्म सालों में शामिल हैं। बढ़ते तापमान का असर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिख रहा है। यूरोप में भीषण गर्मी, सूखे और जंगलों की आग से 30 हजार से अधिक अतिरिक्त मौतों का अनुमान है।

आपदाओं का ग्राफ: मौतें और फसल नुकसान


पांच साल में चरम मौसमी घटनाओं से 16,200 लोगों की मौत हुई। इनमें करीब 65 फीसदी मौतें 2024 से 2026 के बीच हुईं। फसल नुकसान का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है।

वर्ष (जनवरी-सितंबर) प्रभावित दिनों का प्रतिशत मौतें प्रभावित फसल क्षेत्र
2022 88% 2,755 18.4 लाख हेक्टेयर

2023 86% 2,923 18.4 लाख हेक्टेयर
2024 93% 3,238 32 लाख हेक्टेयर

2025 99% 4,064 94.7 लाख हेक्टेयर
2026 92% 3,220 42.5 लाख हेक्टेयर

मौसम की मार का आर्थिक हिसाब

दुनिया

204 अरब डॉलर : 2026 के पहले नौ महीनों में प्राकृतिक आपदाओं से आर्थिक नुकसान

91 अरब डॉलर : बीमा कंपनियों के दायरे में आया नुकसान

55 फीसदी : नुकसान का वह हिस्सा जो बीमा से कवर नहीं हुआ

156 अरब डॉलर : 2025 में केवल मौसम संबंधी चरम घटनाओं से आर्थिक नुकसान

214 अरब डॉलर : 2016-25 के दौरान मौसम संबंधी घटनाओं से औसत सालाना नुकसान

भारत

170 अरब डॉलर से अधिक : 1996-2025 के बीच चरम मौसमी घटनाओं से आर्थिक नुकसान

436 : इस अवधि में दर्ज चरम मौसमी घटनाएं

78 हजार से अधिक : इन घटनाओं में मौतें

स्रोत : एऑन ग्लोबल कैटस्ट्रॉफ रिकैप 2026, लैंसेट काउंटडाउन 2026, जर्मनवॉच क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2027

मौसम का रुख क्यों बदल रहा है? तीन बड़ी वजहें

  1. ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन: कोयला, तेल और गैस के इस्तेमाल से धरती गर्म हो रही है, जिससे लू, सूखा और भारी बारिश का खतरा बढ़ रहा है।
  2. जंगलों की कटाई और शहरीकरण: हरित क्षेत्र घटने और कंक्रीट के विस्तार से तापमान बढ़ रहा है। जल निकासी बाधित होने से बाढ़ का खतरा भी बढ़ता है।
  3. गर्म होते समुद्र और अल नीनो: समुद्र का बढ़ता तापमान चक्रवातों को ताकत देता है, जबकि अल नीनो-ला नीना बारिश और तापमान के पैटर्न को प्रभावित करते हैं।