रांची

झाविमो नेता तिलो सरदार हत्याकांड में दो जनो को आजीवन कारावास

अदालत ने झारखंड विकास मोर्चा के तिलो सरदार हत्याकांड मामले में दो दोषियों रमेश प्रमाणिक और पिंटू प्रमाणिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 6:43 PM IST
Feature image

(रवि सिन्‍हा की रिपोर्ट)
रांची। जमशेदपुर की निचली अदालत ने झारखंड विकास मोर्चा के तिलो सरदार हत्याकांड मामले में दो दोषियों रमेश प्रमाणिक और पिंटू प्रमाणिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जमशेदपुर के जिला जज-13 प्रभाकर सिंह की अदालत ने दोनों अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है, जबकि एक अन्य आरोपी करमू प्रमाणिक को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। तिलो सरदार की हत्‍या जमीन केे विवाद को लेेेेकर कर दी गई थी।


घर सामने मारी गोली


झाविमो नेता तिलो सरदार की 7 नवंबर 2012 की रात उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जब वे अपने घर के सामने बैठे थे। तिलो सरदार को मोटरसाइकिल से पहुंचे दो अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। इलाज के दौरान तिलो सरदार की मौत हो गई थी। इस मामले में 12 लोगों की गवाही अदालत में हुई।

पहले भी मिली धमकियां


दिवंगत झाविमो नेता की पत्नी सुनीता सरदार ने बताया कि उनके पति की हत्या करने वाले पहले भी कई बार धममियां दे चुके थे, हमला भी कर चुके थे और गाड़ियां जला चुके थे, लेकिन उनके पति एक सामाजिक कार्यकर्त्ता थे और वे क्षेत्र को छोड़ कर नहीं जाना चाहते थे।

दबंग नेता के रुप में थी पहचान


गौरतलब है कि तिलो सरदार की पहचान इलाके में दबंग नेता के रुप में थी। उनके बढ़ते सामाजिक-राजनीतिक कद को क्षेत्र के ही कुछ लोग नहीं पचा पा रहे थे। उन्हें पहले भी कई बार निशाना बनाने की कोशिश की गई और वर्ष 2012 में उन्हें मौत के घाट उतार दिया। उनकी मौत के बाद इलाके में कई दिनों तक तनाव का माहौल रहा। बाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद तनाव कम हो सका। इस मामले में अब फैसला हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल