रतलाम

जरुरी-भेविन माइंड स्कूल में ग्रीन डे, हरियाली से सराबोर परिसर

Aug 12, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1201





रतलाम. प्रकृति से जुड़ाव, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्त्व को समझाने के उद्देश्य से भेविन माइंड स्कूल में ग्रीन डे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर हरे रंग की मनमोहक छटा से सराबोर नजर आया। ग्रीन डे पर बच्चे आकर्षक हरे रंग के परिधानों में सजकर विद्यालय पहुंचे। शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को ग्रीन थीम के अनुरूप सुंदर एवं रचनात्मक ढंग से तैयार किया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और उत्साह ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए ग्रीन थीम पर आधारित विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने ग्रीन क्राफ्ट, ड्राइंग एवं कलरिंग, पेड़-पौधों से संबंधित गतिविधियों, ग्रीन फूड एक्टिविटी तथा फैंसी ड्रेस जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने प्रकृति, पेड़-पौधों और हरियाली के प्रति अपने प्रेम को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह और प्राचार्य विशाल मेहता उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही प्रकृति के महत्त्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। ग्रीन डे का आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा। कार्यक्रम ने बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, रचनात्मकता और पर्यावरण के संरक्षण की भावना को मजबूत किया।

Updated on:
12 Aug 2026 06:00 am
Published on:
12 Aug 2026 06:00 am